Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

eudctionहिमाचल प्रदेश
Home›eudction›Himachal: चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल, आज जाकर संभालना होगा पद ग्रहण

Himachal: चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल, आज जाकर संभालना होगा पद ग्रहण

By hinditvnews
July 31, 2024
318
0
eudction

 चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल

हिमाचल प्रदेश में बैचवाइज आधार पर चयनित 221 टीजीटी के स्कूल बदल दिए गए हैं। बुधवार को ही इन शिक्षकों को स्कूलों में पद ग्रहण करना होगा। बीते सप्ताह प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के कम दाखिलों वाले स्कूलों में कई शिक्षकों को नियुक्तियां दे दी थीं। एक ही स्कूल भी दो-दो नवनियुक्त शिक्षकों को आवंटित कर दिए गए। इन गलतियों के सामने आने के बाद निदेशालय ने कुछ नियुक्तियों को रोक लगाई और मंगलवार को इस बाबत संशोधित अधिसूचना जारी की गई। टीजीटी आर्ट्स में 127, मेडिकल में 37 और नॉन मेडिकल में 57 शिक्षकों को अब नए स्कूलों में तैनाती दी गई है।
23 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचनाएं जारी कर कई शिक्षकों के स्कूलों में बदलाव किए थे। 24 जुलाई की सुबह इन संशोधित आदेशों को रोक दिया गया। स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया में कई खामियां रहने के चलते यह राेक लगाई गई थी। कुछ शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में भी भेज दिया गया जहां पहले से पर्याप्त संख्या में टीजीटी नियुक्त थे। मामला ध्यान में आते ही निदेशालय ने नवनियुक्त शिक्षकों के संशोधित नियुक्ति निर्देशों को आगामी फैसले तक रोक दिया था। अब इन शिक्षकों को नए सिरे से स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने बीते दिनों 1049 टीजीटी का बैचवाइज आधार पर चयन किया है।

पांच से अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में ही नियुक्त करें जेबीटी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पांच से अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में ही बैचवाइज आधार पर चयनित जेबीटी को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि जिन स्कूलाें में विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक है और वहां प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक हैं तो ही नियुक्ति की जाए। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और शिक्षकों की तैनाती कम है, वहां भी शिक्षकों को नियुक्तियां देने में प्राथमिकता दी जाए। शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में नियुक्त न किया जाए जहां विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम हो। ऐसे स्कूलों को जल्द ही नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाना है।

गैर शिक्षकों का होगा युक्तिकरण, ब्योरा तलब
प्रदेश में शिक्षकों का युक्तिकरण करने के साथ ही अब गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से उनके कार्यालयों सहित स्कूलों में आवश्कता से अधिक तैनात गैर शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है। इसके लिए एक परफार्मा भी जारी किया गया। स्कूल में कितने विद्यार्थियों के दाखिले हैं, गैर शिक्षकों के कितने पद सृजित हैं, कितने पदों पर नियुक्तियां हैं, कितने पद रिक्त हैं, गैर शिक्षक यहां पर कितने समय से कार्यरत है। इसकी जानकारी निदेशालय को देने के लिए कहा गया है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही ...

Next Article

हिमाचल: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वाणिज्यिक गतिविधियों वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • congress
    हिमाचल प्रदेश

    HP Congress: लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर कांग्रेस का शिमला में मंथन, हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • Images (10)
    Weatherलाहौल & स्पीति

    Himachal: इस दिन से लाहौल के सिस्सू और कोकसर में बर्फ में मस्ती कर सकेंगे सैलानी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली के अंजनी नाले में बाढ़, पुल के उपर से पलचान गांव पहुंचा पानी; 8 घंटे बंद रहा ...

    July 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

  • latest news solan
    हिमाचल प्रदेश

    Solan News: कार समेत खड्ड में बह गई महिला, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

Timeline

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • October 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • October 16, 2026

    हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • October 16, 2026

    हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.