Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

  • 83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

  • Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance to Reframe the Future of Craft

  • The Airport is Only the Beginning of Jewar's Growth Story

  • India's Evolving Road Infrastructure Drives Need for Comprehensive Motor Protection

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›किसान आंदोलन का असर: दिल्ली नहीं जा रहा तैयार माल, उद्योगों में उत्पादन ठप

किसान आंदोलन का असर: दिल्ली नहीं जा रहा तैयार माल, उद्योगों में उत्पादन ठप

By hinditvnews
February 17, 2024
319
0
17 02 2024 Goods Train 20956920

उद्योगों पर लगातार देनदारी बढ़ रही है। बीबीएन के एप्लाइंसेस उद्योगों से तैयार होने वाले माल की खपत दिल्ली की मार्केट की है, लेकिन पांच दिन से यहां पर कोई भी माल नहीं गया है। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के एप्लाइंसेस उद्योग पर किसान आंदोलन की मार पड़ गई है। उद्योगों में उत्पादन न के बराबर हो रहा है। पांच दिन से दिल्ली बंद होने से इन उद्योगों से माल नहीं निकला है। उद्योगों पर लगातार देनदारी बढ़ रही है। बीबीएन के एप्लाइंसेस उद्योगों से तैयार होने वाले माल की खपत दिल्ली की मार्केट की है, लेकिन पांच दिन से यहां पर कोई भी माल नहीं गया है। यहां का 80 फीसदी माल दिल्ली जाता है, लेकिन पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते जगह-जगह नाके लगे हुए हैं जिससे न तो कोई कच्चा माल हिमाचल आ रहा और न ही तैयार माल दिल्ली जा रहा है।लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने कहा कि सरकार को इस आंदोलन का जल्द ही वार्ता कर सुलझा लेना चाहिए। अचानक हड़ताल से लघु उद्योगपति सकते में आ गए हैं। वह न तो उद्योग चलाने की स्थिति में है और न ही बंद रख सकते हैं। लगातार लेबर, बिजली, बैंक की देनदारी चढ़ रही है। ऐसे में अगर यह आंदोलन लंबा चलता है तो जिन उद्योगों का माल दिल्ली जाता है। वह बंद हो जाएंगे। वहीं ईएसआईसी से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि कोई भी ट्रक दिल्ली जाने के लिए तैयार नहीं है। रास्ते में आंदोलन के चलते ट्रक संचालक नुकसान को लेकर डरे हुए है और जो ट्रक बाहरी राज्य से हिमाचल आ रहे है वह भी जाम में फंसे हैं।

पांचवें दिन भी दिल्ली नहीं गए ट्रक
पांचवें दिन भी कोई ट्रक दिल्ली नहीं गया। ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि पांचवें दिन भी कोई ट्रक नहीं गया। उद्योगों से दिल्ली की काफी डिमांड है लेकिन ट्रक चालक जाने को तैयार नहीं हैं। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से कच्चा और तैयार माल न जाने से अब उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उद्योगो में स्टोर करने की क्षमता समाप्त हो रही है। कई उद्योग शटडाउन में बंद होने शुरू हो गए हैं।

 

किसान आंदोलन से ट्रेनों में घट गई पर्यटकों की संख्या
किसान आंदोलन का असर अब विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। कालका से शिमला चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग करीब 40 फीसदी तक घट गई है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में भी कम सवारियां आने के चलते भीड़ भी कम होती जा रही है। किसानों बाहरी राज्यों में ट्रेनों को रोकने के चलते लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है। हालांकि चंडीगढ़ और कालका में किसान आंदोलन नहीं हो रहा है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में किसानों ने रेलवे ट्रैक को बाधित कर रखा है। इससे कई ट्रेनें भी देरी से आ रही हैं। अधिकतर असर पंजाब से आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है।

चंडीगढ़ से अन्य ट्रेनों का सहारा लेकर कालका रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री बहुत कम हो गए हैं। इसके चलते कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कम सवारियों के साथ ही टॉय ट्रेन चल रही है। वहीं कसौली और चायल के होटलों में भी पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। पर्यटकों के प्रदेश में रुख न करने के चलते वीकेंड में भी संख्या बढ़ नहीं रही है। ऐसे में होटल कारोबारियों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में बर्फबारी होने से पर्यटकों में इजाफा हुआ था। लेकिन किसान आंदोलन के कारण फिर वहीं हाल होटलों में हो गया है। उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते कालका शिमला रेललाइन पर ट्रेनों में बुकिंग कम हो गई है। इधर, एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही का असर पड़ा है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Tamil Nadu के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री ...

Next Article

Himachal Budget 2024 Live: कर्मचारियों को 1 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024 LIVE: चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट; सीएम धामी ने कहा- ...

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Panipat
    हरियाणा

    Panipat: पानीपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Rudraprayag Accident: बांसवाड़ा के पास हादसा…सड़क से 15 फीट नीचे गिरा वाहन

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Watter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जल शक्ति विभाग बग्गी के 1,300 टेंडरों पर विजिलेंस जांच की आंच, ठेकेदार ने की थी शिकायत

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी हस्ताक्षर से 68 लाख का सेंक्शन, आउटसोर्स कर्मी गिरफ्तार

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Congress 1
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: अंबाला नगर निगम चुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी

    April 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 768 512 17427231 Thumbnail 3x2 Newss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

  • Rera
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रेरा कार्यालय 15 जून से पहले धर्मशाला शिफ्ट होगा

Timeline

  • June 24, 2026

    Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

  • June 24, 2026

    83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

  • June 24, 2026

    Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance to Reframe the Future of Craft

  • June 24, 2026

    The Airport is Only the Beginning of Jewar's Growth Story

  • June 24, 2026

    India's Evolving Road Infrastructure Drives Need for Comprehensive Motor Protection

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision With Advanced Heat Pump Solutions At Dealer Meet 2026

    Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • 83x Zoom, Full Frame Sensors, And 6k Raw Video: Four Nikon Cameras For Indian Buyers In 2026

    83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in ...

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • Jaypore Presents 'karigari Ki Kahani' Campaign, A Storytelling Initiative Bringing Together India's Women Of Substance To Reframe The Future Of Craft

    Jaypore Presents 'Karigari Ki Kahani' Campaign, a Storytelling Initiative Bringing Together India's Women of Substance ...

    By hinditvnews
    June 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.