Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

  • हिमाचल: एमआरपी से महंगी शराब बेचने पर 6 दुकानें सील, 25-25 हजार जुर्माना

  • हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

दिल्ली
Home›दिल्ली›कीटनाशकों के बढ़े दाम के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, केंद्र सरकार को दिया एक माह का समय

कीटनाशकों के बढ़े दाम के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, केंद्र सरकार को दिया एक माह का समय

By hinditvnews
August 7, 2024
323
0
dehli

कीटनाशकों के बढ़े दाम के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के दाम में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले। साथ ही किसानों के हितों के सामान पर सब्सिडी, कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगें भी रखी हैं। किसानों ने मांगें पूरी करने के लिए केंद्र सरकार को एक माह का समय दिया है।मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि एक दवा जो पहले 450 रुपये तक की आती थी, उसकी कीमत बढ़कर करीब 1,300 रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा दूसरी दवाओं की कीमत भी बढ़ गई है। हमारी मांग है कि इन्हें तुरंत वापस लिया जाए। इसके अलावा सरकार और अफसरों की मिलीभगत से बाजार में कंपनियां और दुकानदार नकली कीटनाशक बेच रहे हैं। किसान उसे समझ नहीं पाते, इसकी जांच होनी चाहिए। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हैं। सरकार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। यदि इस संबंध में जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।चौ. ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि किसानों को उनकी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जानी चाहिए। इसकी खरीद अभी लागत से डेढ़ गुना होनी चाहिए। लागत में भूमि का किराया करीब 40 हजार रुपये प्रति एकड़ भी नहीं जोड़ा जाता है। खेती से आय न होने के कारण किसान इससे दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ यूनियन किसानों के हित में बुजुर्ग किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने की मांग रखता है।

दो अक्तूबर को लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर जुटेंगे किसान

अंबावता ने कहा कि दो अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर देशभर से किसान जुटेंगे। यहां पर किसानों के हितों पर चर्चा होगी। साथ ही किसान राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करते हुए अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। वहीं मुकेश सोलंकी ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी होनी चाहिए। मौजूदा समय में किसान कर्ज में डूबे हुए हैं।

जो किसानों के हितों की बात करेगा, उनका समर्थन करेंगे
अंबावता ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री से पिछले दिनों मुलाकात हुई थी, उसमें एमएसपी पर चर्चा हुई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी फसल पर एमएसपी देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इस दिशा में अच्छा काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष से भी मुलाकात की है। जो भी किसानों के हितों की बात करेगा, हम उनका समर्थन करेंगे।

Share :
Tagsdehli
Previous Article

Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा के लिए ...

Next Article

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना; ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड करने के दिए निर्देश

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024 SC Hearing : ग्रेस मार्क्स और पेपर वितरण के मुद्दे पर भी उठे सवाल, SC ने मांगी ...

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    neetदिल्ली

    SC on NEET UG 2024: सीकर और झज्जर के केंद्रों से टॉपर के मामलों पर फंसा पेंच, सुप्रीम कोर्ट में ...

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    eudctionदिल्ली

    पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    Weatherदिल्ली

    Weather Update : आज भी बारिश का अलर्ट, एनसीआर में छाये हुए हैं बादल

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    eudctionदिल्ली

    Delhi: आठवीं, नौवीं और 11वीं के छात्रों का स्किल सुधारने की तैयारी, शिक्षा निदेशालय ने एक्शन प्लान किया तैयार

    July 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Manali
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सावधान! बंद होने जा रहा मनाली-लेह मार्ग

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

  • Toll Tax
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, मालवाहकों को भी छूट नहीं

Timeline

  • September 10, 2026

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • September 10, 2026

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • September 10, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

  • September 10, 2026

    हिमाचल: एमआरपी से महंगी शराब बेचने पर 6 दुकानें सील, 25-25 हजार जुर्माना

  • September 10, 2026

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitin

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Vote

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Apple

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.