Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

By hinditvnews
January 2, 2024
377
0
Delhi

केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का दिया न्योता, ITBP को सौंपा गया जिम्मा

Republic Day केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग की ओर से बीते माह उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई थी। इसमें वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से आच्छादित ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उप प्रधानों के गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने के संबंध में उनकी सहमति अथवा असहमति की सूचना शीघ्र केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए थे।

देहरादून। Republic Day: सीमावर्ती गांवों के चहुंमुखी विकास को संचालित केंद्र के महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल ग्राम पंचायतों के लिए इस बार का गणतंत्र दिवस खास होने वाला है। केंद्र सरकार ने इनके प्रधानों व उप प्रधानों को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

उत्तराखंड के तीन सीमावर्ती जिलों चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से आच्छादित 35 ग्राम पंचायतों के 66 ग्राम प्रधान व उप प्रधान (पति-पत्नी सहित) भी दिल्ली जाएंगे। इन सभी ने सहमति दे दी है। उन्हें दिल्ली ले जाने व लाने का जिम्मा आइटीबीपी को सौंपा गया है

केंद्र को जल्द सूचना भेजने के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग की ओर से बीते माह उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई थी। इसमें वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से आच्छादित ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उप प्रधानों के गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने के संबंध में उनकी सहमति अथवा असहमति की सूचना शीघ्र केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इस पर शासन ने पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया।

समारोह में शामिल नहीं होंगे मलारी के उप प्रधान

तिवारी के अनुसार पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व चमोली की ग्राम पंचायतें वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से आच्छादित हैं। उन्होंने बताया कि 35 वाइब्रेंट विलेज के 66 ग्राम प्रधानों व उप प्रधानों ने सहमति दे दी है। इनमें तीन गांवों में उप प्रधान नहीं हैं, जबकि मलारी के उप प्रधान ने निजी कारणों से समारोह में उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सहमति जताने वाले प्रधानों व उप प्रधानों की सूची आइटीबीपी नादर्न फ्रंटियर के उप महानिदेशक को भेज दी गई है। इन पंचायत प्रतिनिधियों को दिल्ली ले जाने व लाने का जिम्मा केंद्र सरकार ने आइटीबीपी को सौंपा है।

ये हैं कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के संबंधित प्रधान व उप प्रधान 22 जनवरी को पिथौरागढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वे हल्द्वानी में रुकेंगे और 24 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। इसी प्रकार चमोली जिले के प्रधान व उप प्रधान 22 जनवरी को गौचर में रुकेंगे और अगले दिन हरिद्वार में।

उत्तरकाशी जिले के प्रधान व उप प्रधान 22 जनवरी को मातली में रात्रि विश्राम कर 23 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेंगे। 24 जनवरी को हरिद्वार से इन दोनों जिलों के प्रधान व उप प्रधान दिल्ली रवाना होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद 28 जनवरी को दिल्ली से उनकी वापसी होगी और 30 जनवरी तक सभी अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

दिल्ली जाने वाले प्रधान व उपप्रधान

जिला – ग्राम पंचायत – संख्या

पिथौरागढ़ – 18 – 33

उत्तरकाशी – 08 – 16

चमोली – 09 – 17

Share :
Tagsnews of dehradunnews of delhinews of republic daynews of uttrakhand
Previous Article

himmachal: कुल्लू में बनेगा पहला वेलनेस सेंटर

Next Article

पूरे पंजाब में बस-ट्रक चालकों का चक्का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: एसएसपी की ये बात सुन आपा खो बैठा हेड कांस्टेबल, बजा रहा था बिगुल; अचानक झपटकर किया हमला

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी

    October 8, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    बिलासपुरशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट में शिमला-बिलासपुर-सिरमौर का खुलासा

  • Sukkhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

  • Rudraksh
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पहली बार रुद्राक्ष की पौध तैयार

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.