Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

हरियाणा
Home›हरियाणा›खुलासा:समाज के तानों ने हंसते-खेलते परिवार को कर दिया बर्बाद

खुलासा:समाज के तानों ने हंसते-खेलते परिवार को कर दिया बर्बाद

By hinditvnews
April 5, 2024
152
0
Dead Body

खुलासा:समाज के तानों ने हंसते-खेलते परिवार को कर दिया बर्बाद, रोहतक में पिता ने जहर देकर की थी बच्चों की हत्या

रोहतक में छह माह पहले हुई तीन बच्चों की मौत के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति को पत्नी के चरित्र पर शक था तो उसने रसगुल्लों पर जहरीला पाउडर लगाकर बच्चों को मौत दे दी। मामले में पुलिस ने पत्नी व साले सहित 22 गवाह बनाए हैं।

रोहतक के कबूलपुर गांव में छह माह पहले अपने तीन बच्चों को जहर देने वाले पिता सुशील को समाज के तानों ने हत्यारोपी बना दिया था। पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल 150 पेज के आरोप पत्र में यह खुलासा हुआ है। हत्याकांड की पुलिस ने जांच रिपाेर्ट में दो बड़ी वजह बताई है। अब केस के अंदर गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कबूलपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि वह मजदूरी करती है। उसका पति फर्नीचर मिस्त्री का काम करता है। 14 नवंबर 2023 को उसका पति सुनील सुबह 7 बजे काम पर चला गया, जबकि वह चारों बच्चों को घर छोड़कर दिहाड़ी पर चली गई थी। घर पर 10 वर्षीय बड़ी बेटी लिशिका, उससे छोटी हिना (8), उससे छोटी दीक्षा (7), सबसे छोटा बेटा देव (1) थे। दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि किसी ने बच्चों को मार दिया है, आप घर आ जाओ।

वह घर पर आई तो घर के बाहर काफी लोग खड़े थे। तभी उसके जीजा रामकिशन निवासी कबूलपुर ने बताया कि बच्चों की तबीयत खराब है, उनको लेकर अस्पताल गए हैं। वह बहन के बेटे के साथ पीजीआई में आ गई, वहां पर बेटी हिना ने सभी को बताया कि उनके पापा सुनील ने जहर खिला दिया। उसका पति काफी कर्जवान होने के कारण परेशान था। उपचार के दौरान बेटी लिशिका व दीक्षा की मौत हो गई और हिना व देव गंभीर थे। बाद में देव ने भी दम तोड़ दिया।

हत्याकांड की दो वजह खुलकर आई जांच में
अदालत में दाखिल आरोप पत्र में पुलिस ने केवल बच्चों के पिता सुनील को आरोपी बनाया है, जिसमें हत्याकांड की दो वजह बताई गई हैंं। पहला, आरोपी के ऊपर काफी कर्ज था, जिसके चलते वह बाहर चला गया और एक साधु के पास रहने लगा। दूसरा, पत्नी ने एक साल पहले बेटे को जन्म दिया था। लोग बेटे को लेकर ताने देने लगे। इस कारण वह पत्नी पर शक करने लगा। इस कारण मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।

रसगुल्लों पर सल्फास का पाउडर लगाकर बोला- दांतों की दवाई है बेटा, खा लो
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चों की हत्या का फैसला किया। क्योंकि वह उनको अपना नहीं मानता था। इसलिए सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद वापस आया। उस समय पत्नी दिहाड़ी पर खेत में जा चुकी थी। घर से दिवाली के दिन बच्चे रसगुल्ले निकाले और उनके ऊपर सल्फास का पाउडर डाल दिया। सबसे पहले एक साल के बेटे को दूध की बोतल में पाउडर घोलकर पिला दिया। इसके बाद तीनों बेटियों को पाउडर लगे रसगुल्ले दे दिए। दो बेटी ने रसगुल्ला निगल लिया, जबकि एक बेटी ने रसगुल्ला छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद दोनों बेटियों व बेटे की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उनको पीजीआई ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हाे गई।

आरोपी सलाखों के पीछे, पत्नी व साला अहम गवाह
पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल 150 पेज की चार्जशीट में 22 गवाह बनाए हैं। इसमें ग्रामीणों के अलावा खुद सुमन, उसका भाई व अन्य लोग भी शामिल हैं। सबसे बड़ा मुख्य गवाह वह बेटी है, जो उपचार के दौरान बच गई थी। इसके बाद बच्ची के जज के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत भी बयान दर्ज हुए थे।

अधिकारी के अनुसार
मामले को लेकर 150 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें 22 गवाह बनाए गए हैं, साथ ही सूक्षम तरीके से मामले की जांच की गई है। – इंस्पेक्टर दहिया, जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी।

Share :
Tagsnews of crime in haryananews of haryananews of rohtak
Previous Article

Himachal Earthquake: 5.3 तीव्रता के झटकों से ...

Next Article

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • National Conference Of Rural Cooperative Banks Inauguration
    हरियाणा

    Haryana: हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र से दूरी बना सकते हैं अनिल विज

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    हरियाणा

    सीएम नायब सैनी देंगे महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Dd
    हरियाणा

    Divya Pahuja: हरियाणा में भाखड़ा नहर में मिली मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Gurudwara
    हरियाणा

    गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में 40 दिन का तप…

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Vande Bharat
    हरियाणा

    Karnal:: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई लड़की, गई जान

    March 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Toll Tax
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur-Mandi NH: हमीरपुर-मंडी एनएच पर टोल टैक्स लगेगा या नहीं, संशय बरकरार

  • Congress
    कांगड़ामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार सकती है तीन प्रत्याशी

  • HRTC
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    HRTC News: पथ परिवहन निगम की बसों में तीन दिन से ऑनलाइन नहीं हो पा रहा टिकट का भुगतान, बता रहे ये समस्या

Timeline

  • February 12, 2026

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • February 12, 2026

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • February 12, 2026

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • February 12, 2026

    Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • February 12, 2026

    Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Icar–iimr And Gourmet Popcornica Collaboration Paves The Way For An Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • A New Era For Chocolate Begins In India With Salon Du Chocolat India

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • General Mills India Opens A New Manufacturing Plant In Nashik

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.