Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

By hinditvnews
June 6, 2024
141
0
Jairam

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव, सुक्खू सरकार खो चुकी जनादेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता ने जयराम ने कहा कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा को 69 प्रतिशत वोट शेयर मिला था जोकि देश में सर्वाधिक था। 2019 के चुनाव में 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी है। मुख्यमंत्री के  विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी है। भाजपा को बढ़त मिली। उपमुख्यमंत्री लीड देने में  कामयाब रहे। सरकार के 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारे हैं। जयराम ने कहा कि छह उपचुनाव में से दो जगह जीतने में भाजपा सफल हुई है। कांग्रेस पार्टी इसी का आनंद ले रही है कि सरकार बच गई।

सुक्खू को  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए
जयराम ने कहा कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं। चिंता यह है कि सरकार कैसे बचाई जाए। पूरी ताकत इसी पर लगी है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहने वाली है। निर्दलीय के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए। पहले इस्तीफे स्वीकार किए होते तो चुनाव एक साथ होते। कांग्रेस को यह लग रहा था कि इस्तीफे स्वीकार होने से सरकार चली जाएगी। लेकिन ठीक उपचुनाव नतीजों के एक दिन पहले निर्दलियों के इस्तीफे स्वीकार किए। अब तीन उपचुनाव पर करीब 30 करोड़ का खर्चा होगा, जिसे बचाया जा सकता था। लेकिन सरकार बचाने के लिए यह सब किया गया। अभी टेक्निकल ग्राउंड पर सरकार चल रही है, जनता का जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, इससे पहले कि कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय ले। जयराम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। लेकिन, अब फॉर्म भरवा ही दिए हैं तो 1500 कब जाएंगे, इस पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे। कहा कि सुक्खू उन्हें खराब निर्देशक कहते थे, लेकिन हमारी फिल्म हिट रही है।

 

Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of hp politicsnews of jairam thakurnews of shimla
Previous Article

हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का ...

Next Article

Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Parking
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: अब पार्किंग भी मिलेगी ऑनलाइन

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Kuda
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तराखण्डकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    18 जून से शुरू होगी देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी फ्लाइट

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Truck
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-लेह मार्ग पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन

    May 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Alert
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    अलर्ट के बीच कई भागों में भारी बारिश, करसोग में एक दिन की छुट्टी

  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

  • raj bhawan shimla himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Raj Bhavan Himachal: आम जनता के लिए खुला राजभवन, पहले दिन 60 स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण

Timeline

  • February 15, 2026

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • February 15, 2026

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • February 15, 2026

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • February 15, 2026

    Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • February 15, 2026

    हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police Delhi

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Suspended

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Cybercrime

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.