Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, होटल रूम रेट कम

जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, होटल रूम रेट कम

By hinditvnews
September 22, 2025
249
0
Gst

जीएसटी दरों में कमी: हिमाचल में 30 से 40 रुपये तक सस्ता होगा सीमेंट, होटलों में सस्ते होंगे कमरे

हिंदी टीवी न्यूज़, भराड़ी/दाड़लाघाट/शिमला। Published by: Megha Jain

नई दरें लागू होने से कई वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे पहाड़ी राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। हिमाचल में सोमवार से सीमेंट के बैग के दाम में 30 से 40 रुपये तक की कमी आएगी।

जीएसटी दरों में कमी के चलते हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को सीमेंट, होटलों में कमरे, सेब की पैकिंग सामग्री, कृषि उपकरणों समेत अन्य उत्पादों में राहत मिलने वाली है। नई दरें लागू होने से कई वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे पहाड़ी राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। हिमाचल में सोमवार से सीमेंट के बैग के दाम में 30 से 40 रुपये तक की कमी आएगी। सीमेंट के ब्लॉक भी सस्ते होंगे। पहले से ही आपदा की चपेट में आए प्रदेश के पर्यटन उद्योग को भी इससे राहत मिलेगी।

जीएसटी दरें घटने से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली सहित अन्य स्थानों पर कमरों के भी दाम घटेंगे। कृषि उपकरण के लिए कम दाम चुकाने होंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन लागत बढ़ जाने से मैदानी इलाकों से हर वस्तु ज्यादा महंगी मिलती है। ऐसे में जीएसटी की नई दरें लागू होने से कई वस्तुओं के दाम घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सरिया पहले से ही 18 प्रतिशत जीएसटी के तहत था, इसलिए इसके दामों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

आजकल सेब सीजन चल रहा है तो कार्टन और ट्रे के भी रेट घटेंगे। यह 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत होने जा रहे हैं। जोशी एसोसिएट्स ठियोग के प्रॉपराइटर मनीष जोशी ने कहा कि वर्तमान में सेब के यूनिवर्सल कार्टन के रेट 54 से 61 रुपये तक हैं। एक कंपनी के प्रति ट्रे रेट 570 रुपये हैं। इसमें जीएसटी 7 प्रतिशत घट जाएगा। हालांकि, बागवान नेता हरीश चौहान का कहना है कि इसका ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। महज एक फीसदी का ही अंतर आएगा।

किस कंपनी का सीमेंट कितना होगा सस्ता
बिलासुपर में एसीसी गोल्ड सीमेंट 480 रुपये प्रति बैग है, जो अब 440-445 रुपये, एसीसी सुरक्षा सीमेंट 425 रुपये रहा है, अब 390-395 रुपये, बांगड़ सीमेंट 410 रुपये से अब लगभग 380 रुपये, अल्ट्राटेक सीमेंट 425 रुपये से घटकर अब 390 रुपये प्रति बैग मिलेगा। एसीसी सीमेंट के विक्रेता पवन, बांगड़ सीमेंट विक्रेता रोहित, अल्ट्राटेक के विक्रेता राकेश ने बताया कि सोमवार से उपभोक्ताओं कम दाम पर सीमेंट उपलब्ध होगा।

नवरात्र से पहले 10 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग, कम होंगे दाम
हिमाचल प्रदेश में जीएसटी के चलते गाड़ियां सस्ती होंगी। राज्य भर में नवरात्र से पहले 10 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग कर ली गई है। राजधानी शिमला में दोपहिया वाहनों समेत 400 से ज्यादा कारों की रविवार शाम तक बुकिंग हो चुकी थी। अकेले तारादेवी गोयल मोटर्स में ही 250 कारों की बुकिंग का दावा है। शहर में दोपहिया वाहनों समेत कारों के 10 से ज्यादा शोरूम हैं। कांगड़ा में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की 123 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। सिरमौर में 150 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हुई है।

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, ...

Next Article

हिमाचल मौसम अपडेट: 448 लोगों की गई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bjp
    राष्ट्रीय

    Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    पंजाब में टोल फ्री: धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू उगराहां ने फ्री करवाए टोल

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 17 मई मतदान, शुक्रवार 3 बजे थमेगा प्रचार और ड्राई डे लागू

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ हादसा: खरखौदा में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, गांव में शोक

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Holi
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर: सांगला घाटी की होली में मुंबई समेत देशभर से पर्यटक उमड़े

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Controversy: सीएम सुक्खू बोले- यहां सभी धर्मों का होता है सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई

    September 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में होंगे शामिल

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पटवारी और कानूनगो महासंघ का आंदोलन समाप्त, सरकार को दिया दो माह का समय; आज से संभालेंगे कार्यभार

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.