Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 80 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल बंद, 87 स्कूल होंगे मर्ज

हिमाचल: 80 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल बंद, 87 स्कूल होंगे मर्ज

By hinditvnews
May 15, 2025
291
0
Rohit

Himachal: हिमाचल में शून्य छात्र संख्या वाले 80 विद्यालय होंगे बंद, लड़कों-लड़कियों के 87 स्कूल


हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 15 May 2025

हिमाचल प्रदेश में 80 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद होंगे। इसके अलावा कम छात्र संख्या वाले लड़कियों व लड़कों के 87 स्कूलों को मर्ज कर सह शिक्षा वाले स्कूलों में तबदील कर दिया जाएगा।

हिमाचल के 80 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एक भी छात्र नहीं है। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान एक भी किसी भी विद्यार्थी ने यहां दाखिला नहीं लिया है। बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई स्कूल शिक्षा निदेशालय की बैठक में ये आंकड़े सामने आए हैं। बैठक में इन स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कम छात्र संख्या वाले लड़कियों व लड़कों के 87 स्कूलों को मर्ज कर सह शिक्षा वाले स्कूलों में तबदील कर दिया जाएगा। नजदीकी स्कूलों से शुरुआत होगी। ऐसे एक स्कूल में सह शिक्षा की पहली से दसवीं तक कक्षाएं चलेंगी और दूसरे स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं की कक्षाएं होंगी।

जो स्कूल बंद होंगे, उनमें कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षकों को सरप्लस पूल में शामिल कर अन्य शैक्षणिक संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि दस तक छात्र संख्या वाले उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम होगा। 20 से 25 विद्यार्थियों वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पांच किलोमीटर के दायरे में समायोजित होंगे। उपनिदेशकों से ऐसे स्कूलों की एक सप्ताह में जानकारी मांगी गई है। शैक्षणिक भ्रमण पर सिंगापुर गए कई शिक्षकों ने बैठक में अपने अनुभव साझा किए। बैठक में अधिकांश शिक्षा उपनिदेशकों ने बताया कि उनके जिलों में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां इस बार कोई दाखिला नहीं हुआ। सभी जिलों से दी गई जानकारी के हिसाब से प्रदेश भर में ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 80 पाई गई।

बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुई समीक्षा बैठक शाम करीब साढ़े सात बजे तक चली। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बैठक में बताया कि लड़के-लड़कियों के स्कूलों को सह शिक्षा वाले स्कूलों में तबदील करने की शुरुआत उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई से होगी। अधिकारियों ने बताया कि 10 से कम संख्या वाले हाई स्कूलों का दर्जा कम कर मिडल किया जाएगा। ऐसे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम कर हाई किया जाएगा। स्कूल बंद करने के फैसलों का विरोध होने पर सरकार ने अब स्कूलों का दर्जा घटाने का फैसला लिया है। जिन स्कूलों का दर्जा घटेगा, वहां पढ़ रहे बच्चों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

जनजातीय क्षेत्रों में दिया जाएगा ट्रांसपोर्ट भत्ता
विद्यार्थियों की कम संख्या वाले प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों को मर्ज करने के लिए अलग से नियम तैयार करने का फैसला भी लिया गया। इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट भत्ता दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
Share :
Tags80 Schools With Zero Student Strength Will Be Closed In Himachal 87 Schools For Boys And Girls Will Be Mergehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में हाईकोर्ट ...

Next Article

HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    यूपी चार हत्याकांड: ‘बंटी-बबली, बहू ने मारा’ लिखे गत्ते से नया मोड़

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketखेल

    BAN vs IND Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका, मेहदी हसन आउट, शमी की दूसरी सफलता

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

    September 12, 2026
    By hinditvnews
  • River
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:डूबने से 20 वर्षीय नेपाली की मौत

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Ed2
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अगले दिनों मौसम साफ, मानसून में 25 साल बाद रिकॉर्ड बारिश

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Spiti
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लाहौल के गोंधला में हिमस्खलन, अटल टनल छोटे वाहनों के लिए बंद

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पंचायत चुनाव: बारिश के बीच उत्साह, युवाओं-बुजुर्गों ने किया मतदान

  • Pm Modi
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया ‘गांव चलो अभियान’, कहा- यहां की सभी सीटें जीतकर पीएम को करेंगे मजबूत

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.