Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

हरियाणा
Home›हरियाणा›जेल में बंद डेरा प्रमुख की इस मामले में अपील पर सात साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

जेल में बंद डेरा प्रमुख की इस मामले में अपील पर सात साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

By hinditvnews
May 2, 2024
253
0
Pu High Court

Gurmeet Ram Rahim: जेल में बंद डेरा प्रमुख की इस मामले में अपील पर सात साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

Gurmeet Ram Rahim News साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की अपील पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने करीब सात साल बाद सुनवाई शुरू की है। बता दें डेरे की दो साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में पंचकूला की CBI कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा दी थी।

HIGHLIGHTS

  1. पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में सुनाई थी 10-10 साल की सजा।
  2. डेरा प्रमुख का आरोप, सीबीआई कोर्ट ने उसे बिना उचित साक्ष्यों और गवाहों के दोषी ठहरा सजा सुनाई।
  3. गुरमीत सिंह ने कोर्ट में दायर की थी याचिका।

चंडीगढ़। ( Gurmeet Ram Rahim 19th Letter Hindi News) साध्वियों के यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा मुखी गुरमीत सिंह की सजा के खिलाफ अपील पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab Haryana High Court) ने सात साल बाद सुनवाई शुरू कर दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर व जस्टिस ललित बतरा की खंडपीठ ने सभी पक्षों को बहस के लिए तैयार होने का आदेश देते हुए सुनवाई 25 सितंबर तक स्थगित कर दी।

साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में CBI ने दी 10 साल की सजा

डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा मुखी को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 30 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। पहले मामले में 10 वर्ष की सजा पूरी होने के बाद दूसरे मामले में 10 वर्ष की सजा शुरू होनी है। सजा को डेरा मुखी ने हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर की थी।

वहीं, दोनों पीड़ित साध्वियों ने भी तब हाई कोर्ट में अपील दाखिल कर डेरा मुखी को उम्रकैद की सजा सुनाई जाने की मांग की थी। तब हाईकोर्ट ने इन अपील को एडमिट कर लिया था। अक्टूबर 2017 में हाई कोर्ट ने डेरा मुखी पर लगाए गए जुर्माने पर रोक लगाते हुए दो महीनों के भीतर जुर्माने की यह राशि सीबीआई कोर्ट (CBI Court) में जमा करवाने के आदेश दिए थे।

गुरमीत सिंह ने कोर्ट में दायर की थी याचिका

साथ ही जमा करवाई जाने वाली जुर्माने की इस राशि को किसी नेशनलाइज बैंक में एफडी करवाने को कहा था। तब हाई कोर्ट ने इन अपील को एडमिट कर लिया था। गुरमीत सिंह ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर कहा, सीबीआई अदालत ने उसे बिना उचित साक्ष्यों और गवाहों के दोषी ठहरा सजा सुना दी है, जो कि तय प्रक्रिया के अनुसार गलत है।

1999 में यौन शोषण, 2005 में बयान दर्ज-CBI

पहले इस मामले में एफआइआर ही दो-तीन वर्षों की देरी से दायर हुई। यह एक गुमनाम शिकायत पर दर्ज की गई, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम तक नहीं था। पीड़िता के बयान ही इस केस में सीबीआइ ने छह वर्षों के बाद रिकार्ड किए थे। सीबीआई का कहना था कि साल 1999 में यौन शोषण हुआ था, लेकिन बयान वर्ष 2005 में दर्ज किये गए।

जब सीबीआई ने एफआइआर दर्ज की, तब कोई शिकायतकर्ता ही नहीं था। अपनी अपील में डेरा मुखी ने सवाल उठाया कि यह कहना कि पीड़िताओं पर कोई दबाव नहीं था, गलत है। क्योंकि दोनों पीड़िता सीबीआइ के संरक्षण में थी। ऐसे में प्रासिक्यूशन का उन पर दबाव था। 30 जुलाई 2007 तक बिना किसी शिकायत के जांच की जाती रही और पूरी की गई।

उसके पक्ष के साक्ष्य और गवाहों पर सीबीआई अदालत ने गौर ही नहीं किया। यहां तक कि सीबीआइ ने डेरा मुखी के मेडिकल एग्जामिनेशन तक की जरूरत नहीं समझी कि डेरा मुखी के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वह सही भी हो सकते हैं या नहीं।

लिहाजा इन सभी आधारों को लेकर डेरा मुखी ने अपने खिलाफ सुनाई गई सजा को रद कर उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किये जाने की हाई कोर्ट से मांग की है। इस केस का पूरा रिकॉर्ड ट्रायल कोर्ट से हाई कोर्ट पहुंच चुका है।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of Gurmeet Ram Rahimnews of haryananews of high court of haryananews of ram raheemnews of rohtak
Previous Article

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में ...

Next Article

Draupdi Murmu Shimla Visit: तीस अधिकारी, 1100 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    हरियाणा

    Haryana: गुम हुए फोन से किया डेटा हैक

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • Kisan
    हरियाणा

    बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली रामलीला मैदान पर पहुंचे 10 हजार से अधिक किसान

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Manohar
    हरियाणा

    Haryana Politics: जिस सीट से लड़ेंगे मनोहर लाल, जानें उसका क्‍या है इतिहास

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtak
    पंजाब

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा

    December 7, 2023
    By hinditvnews
  • Jaggu
    हरियाणा

    Haryana Crime: सिरसा में गैंगवार की भेंट चढ़ा देवेंद्र गुग्गू

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Punjab News: धुंध की चादर में लिपटा पंजाब

    December 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Atal
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल जन्म शताब्दी: दिल्ली प्रदर्शनी में दिखेंगी वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

  • Harshverdhan
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उद्योगों को सस्ती बिजली, टैक्स में रियायत की तैयारी

  • Singh
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में टिकट नहीं मिलने की है मन में टीस

Timeline

  • October 13, 2026

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • October 13, 2026

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • October 13, 2026

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akshay

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Yogi

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.