Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

  • Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

  • Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

  • Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept

  • Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

By hinditvnews
May 21, 2024
135
0
Meeting Dhami

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra 2024: चारों धामों में श्रद्धालुओं की जो संख्या निर्धारित की गई है उसके अनुसार ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने टूर ऑपरेटरों के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक रोक रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि चारों धामों में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए। जो श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें राज्य के अन्य धार्मिक, पौराणिक और पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्हें साफ कर दिया जाए कि चारों धामों में निर्धारित संख्या व तय मानकों के अनुसार ही दर्शन के लिए भेजा जाएगा।

सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर और आईजी को इसका डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के लिए भीड़ प्रबंधन का विशेष ध्यान रखे जाने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की जो संख्या निर्धारित की गई है उसके अनुसार ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने टूर ऑपरेटरों के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर्स को ताकीद करें कि वे पर्यटन विभाग से समन्वय बनाकर ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए लाएं।

अपर मुख्य सचिव से 10 दिन में मांगी विश्लेषण रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 दिनों में चारधाम यात्रा के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं जो कमियां और दिक्कतें सामने आई हैं उनका विश्लेषण किया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि वे 10 दिन के विश्लेषण के साथ ही दिक्कतों के समाधान की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट में यात्रा प्रबंधन के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों का भी जिक्र हो।

फील्ड में लगातार डटे रहें नोडल अधिकारी
सीएम ने कहा कि केदारनाथ और यमुनोत्री में शासन और पुलिस के जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है वे निरंतर फील्ड में रहें और व्यवस्थाओं में जिलाधिकारी और पुलिस का सहयोग करें। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें। उन्होंने ताकीद किया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।

पानी और बिजली की समस्या पर सीएम ने अफसरों को कसा
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट और बिजली की कटौती की सूचनाओं पर चिंता जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को जमकर कसा। उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जहां पेयजल की कमी है वहां टैंकरों और अन्य माध्यमों से पेयजल की व्यवस्था की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक मूल जल स्रोतों से दूर बनाए जाएं। वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर पेयजल व्यवस्थाओं को देखें। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सड़क बनाते समय पानी स्रोतों को बचाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के एलाइनमेंट में जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क बनाते समय जल स्रोतों को क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए।

 

Share :
Tagsnew chardham yatra updatenews of chardham yatranews of cm dhaminews of haridwarnews of uttrakhand
Previous Article

Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर ...

Next Article

Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tax
    उत्तराखण्ड

    Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    भू-कानून और मूल निवास के बाद अब उठी चकबंदी की मांग

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Kailash
    उत्तराखण्ड

    मुश्किल समय में CM Pushkar Singh Dhami के खेवनहार बने थे Kailsh Gahtori

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तराखण्डकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    18 जून से शुरू होगी देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी फ्लाइट

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    बद्रीनाथ हाईवे के पास वाहन खाई में गिरा

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: बंद हुए फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट

    September 25, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • raj babbar in kasuli shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Khushwant Singh litfest: राज बब्बर बोले- लोग अमिताभ के नाम से जानते हैं अभिषेक को

  • Pangi1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day 2025: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पांगी में फहराया तिरंगा, महिलाओं को 1500 रुपये की घोषणा

  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

Timeline

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

  • March 13, 2026

    Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

  • March 13, 2026

    Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

  • March 13, 2026

    Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept

  • March 13, 2026

    Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "created For Ease": Ecovacs Brand Campaign Honors Caregivers Across The Apac Region

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Swiggy Launches The Third Edition Of The Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

    Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Nimbus Group Hosts Women's Day Event With Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

    Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.