Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

  • सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

  • हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

  • हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

ऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर वाली सीटों पर फिर मोदी मैजिक

Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर वाली सीटों पर फिर मोदी मैजिक

By hinditvnews
May 21, 2024
372
0
Modi

Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर वाली सीटों पर फिर मोदी मैजिक का सहारा लेना चाह रही भाजपा

मंडी सीट पिछली बार भाजपा ने इसी मैजिक से जीती थी, पर कुछ समय बाद ही उपचुनाव में छिटककर कांग्रेस के पास चली गई थी। शिमला में मंत्रियों और विधायकों का संख्या बल इस बार भाजपा के लिए नई चुनौती है।

 

संसदीय क्षेत्र शिमला और मंडी में दो रैलियां करवाकर भाजपा मोदी मैजिक का सहारा लेना चाह रही है। मंडी सीट पिछली बार भाजपा ने इसी मैजिक से जीती थी, पर कुछ समय बाद ही उपचुनाव में छिटककर कांग्रेस के पास चली गई थी। शिमला में मंत्रियों और विधायकों का संख्या बल इस बार भाजपा के लिए नई चुनौती है। कांटे की टक्कर वाली इन सीटों पर अब पिछले आम चुनाव की तरह फिर मोदी का प्रभाव आजमाया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस आपदा में केंद्र से हिमाचल की अनदेखी को मुद्दा बनाकर भाजपा की इस रणनीति का जवाब दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  24 मई को शिमला लोकसभा सीट के नाहन और संसदीय क्षेत्र मंडी की रैलियों में आ रहे हैं। इनमें भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता जी-जान से जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मोदी  पहली बार पहुंच रहे हैं।

इससे पहले वह विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए करीब आधा दर्जन जनसभाओं में आए थे। सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी घोषित करने से पहले भाजपा की उन 160 कमजोर सीटों में मंडी और शिमला भी शामिल रही हैं, जिनमें अधिक काम करने की जरूरत जताई जा रही थी। मंडी को इसलिए मजबूत नहीं माना गया, क्योंकि राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद यह सीट कांग्रेस झटक ले गई थी। हालांकि, इसकी वजह वीरभद्र के देहांत के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चली सहानुभूति लहर मानी गई।  इसके बावजूद यह भाजपा के लिए एक झटका इसलिए था कि मंडी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र था। तभी इस बार यहां से कंगना के रूप में नया चेहरा देकर इस खोए किले को वापस जीतने की योजना बनी है।

मंडी से विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने भाजपा के सामने फिर एक और चुनौती की तरह उतारा है। इसी तरह अगर पिछले तीन कार्यकाल में बेशक भाजपा की शिमला सीट पर हैट्रिक लगी हो, मगर उससे पहले यह कांग्रेस का परंपरागत गढ़ रह चुकी है। शिमला संसदीय क्षेत्र ने करीब डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 13 विधायक दिए, जबकि भाजपा यहां से केवल तीन सदस्यों को ही विधानसभा भिजवा सकी। एक निर्दलीय ने जरूर भाजपा का दामन थाम लिया है। सुक्खू सरकार में पांच मंत्री इस संसदीय क्षेत्र को दिए गए हैं, जो अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में सर्वाधिक हैं। तीन मुख्य संसदीय सचिवों और विधानसभा उपाध्यक्ष के अलावा कैबिनेट रैंक के पदों पर भी कुछ नेताओं को इसी क्षेत्र से नियुक्तियां दी गई है। विधायकों की अधिक संख्या और राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व की इसी ताकत के भरोसे कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

मोदी मैजिक तो पूरे देश में चल रहा : धर्माणी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि मोदी मैजिक तो पूरे देश में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से नई दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है, यह सब मान रहे हैं। पहले चरण में संसदीय क्षेत्र शिमला और मंडी में प्रधानमंत्री की दो रैलियां होने जा रही हैं। निस्संदेह इसका लाभ दोनों ही सीटों पर होगा। अगले चरण में कांगड़ा और हमीरपुर के लिए भी पीएम से समय लिया जा सकता है।

हर मैजिक पर भारी पड़ेगी आपदा में अनदेखी : कपरेट
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रितेश कपरेट का कहना है कि भाजपा के हर मैजिक पर आपदा में हिमाचल प्रदेश की अनदेखी भारी पड़ेगी। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं, जिस तरह से पिछली बरसात में आई आपदा में राज्य को अनदेखा किया गया, उसे लोग भूले नहीं हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार अपना हक मांगती रही, मगर एक नहीं सुनी गई। राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया गया। ओपीएस कर्मचारियों का भी करीब 9,000 करोड़ रुपये केंद्र दबाए बैठा है। करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में सीएम सुक्खू की सरकार ने हमेशा प्रदेश हित के बारे में सोचा।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of lok sabha election 2024 himachalnews of mandinews of modi mazicnews of PM modinews of shimlanews of Una himachal
Previous Article

कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन

Next Article

तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सड़क सुरक्षा का पाठ दिलाएगा अंक, वार्षिक परीक्षा में पूछे जाएंगे सवाल

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Download
    Weatherशिमलाहरियाणा

    Himachal Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखा प्रभाव… पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; छह जिलों में येलो अलर्ट जारी

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: नौ साल की मासूम की मौत

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Xr:d:daf S4k5k9a:18,j:8643955324948948941,t:24031510
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: धर्मशाला में अमित शाह, रोहड़ू में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा आज

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुरिंदर बोले- गगरेट से पैराशूट प्रत्याशी उतारा तो ब्लॉक कांग्रेस से देंगे सामूहिक इस्तीफा

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: गैमन ब्रिज के पास खाई में गिरी कार

    December 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Negi
    Lok Sabha Election 2024किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक तेजवंत के 300 समर्थकों का पार्टी से इस्तीफा

  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम

  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर अब अलग टैक्स, कैबिनेट में होगा फैसला

Timeline

  • September 12, 2026

    साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

  • September 12, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

  • September 12, 2026

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

  • September 12, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police

    साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Fir

    सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.