Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›देहरादून में निर्भया जैसी दरिंदगी, बस में पांच लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म; SIT करेगी जांच

देहरादून में निर्भया जैसी दरिंदगी, बस में पांच लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म; SIT करेगी जांच

By hinditvnews
August 20, 2024
499
0
uttrakhand

देहरादून में निर्भया जैसी दरिंदगी, बस में पांच लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म

आइएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की विस्तृत विवेचना के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एसआइटी गठित कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार की देखरेख में दो सीओ, दो निरीक्षक, दो महिला दारोगा और एक फील्ड यूनिट के दारोगा को एसआइटी में शामिल किया गया है। एसआइटी पूरी घटना की जमीनी स्तर पर जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।एसआइटी दिल्ली से लेकर देहरादून तक पूरे रूट की फुटेज भी खंगालेगी। उधर, किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपित तीन चालक, परिचालक व कैशियर को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

आरोपितों को न्यायाधीश के समक्ष किया जाएगा पेश

मंगलवार को दोबारा आरोपितों को रेगुलर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपितों की तरफ से कोई भी अधिवक्ता कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ। 12 अगस्त की देर रात दिल्ली से देहरादून पहुंची किशोरी के साथ आरोपितों ने आइएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के बाद 17 अगस्त को यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

18 अगस्त को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपित धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला (चालक), देवेंद्र निवासी चुड़ियाला, भगवानपुर हरिद्वार (परिचालक), रवि कुमार निवासी ग्राम सिला थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद (चालक), राजपाल राणा निवासी बंजारावाला ग्रांट थाना बुग्गावाला हरिद्वार (चालक) और राजेश कुमार सोनकर निवासी माजरा पटेलनगर (कैशियर) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की ली जाएगी कस्टडी रिमांड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए आरोपितों का कस्टडी रिमांड लेगी। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना के प्रकरण की संवेदनशीलता व गंभीरता से विवेचना करने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है।

एसआइटी की ओर से दिल्ली से दून तक बस चलने से लेकर बीच में ढाबा आदि में रुकने और आइएसबीटी तक की फुटेज लेने के लिए सर्विलांस टीम लगाई गई है। पूरे रूट की फुटेज मिलने पर काफी साक्ष्य हाथ लगने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि एसआइटी में नियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मुकदमे के सभी पहलुओं पर गहन विवेचना कर घटना में शामिल सभी आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्यों को एकत्र किया जाए। साथ ही साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में भी आरोपितों के विरुद्ध ठोस पैरवी की जाए। एसएसपी स्वयं नियमित रूप से एसआइटी की ओर से की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे ...

Next Article

देहरादून समेत तीन जिलों में हो सकती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    kedarnath yatraउत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra : केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, किराये में मिलेगी 25 % की छूट

    August 7, 2024
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    उत्तराखण्ड

    Amit Shah: आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Dehradun Car Accident: घायल की हालत में सुधार

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Shravan Chauhan Utt
    army bhartiउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: लेह लद्दाख में उत्तरकाशी के जवान की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

    July 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Books
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.