Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब बजट: नशे पर वार, सेहत का ध्यान, रंगला पंजाब विजन

पंजाब बजट: नशे पर वार, सेहत का ध्यान, रंगला पंजाब विजन

By hinditvnews
March 26, 2025
137
0
Harpal

Punjab Budget: नशे पर वार, सेहत का ख्याल… रंगला पंजाब का विजन; मान के बजट में किसके लिए क्या

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

वित्तमंत्री हरपाल चीमा की तरफ से पेश किए गए बजट का पूरा फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर रहा। सरकार ने नशे पर वार के अपने संकल्प को दोहराते हुए बजट में इसके लिए खास प्रावधान किया। वहीं स्वास्थ्य के लिए भी बजट में कई बड़े एलान किए गए।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना चाैथा बजट पेश किया। मान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दो लाख 36 हजार 080 करोड़ का बजट पेश किया। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने नशे पर वार के लिए बजट में कई बड़े वादे किया। वहीं पूरे पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाने का एलान किया। बजट का पूरा फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर रहा।

जानें बजट की मुख्य बातें

    • मान सरकार सेहतमंद पंजाब के तहत 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाएगी।
    • सरकार पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च करेगी।
    • एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए बाॅर्डर पर 110 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है।
    • बीमा कवर बढ़ाकर पांच से दस लाख रुपये किया गया है
    • ‘मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना के तहत ‘सेहत कार्ड’ बनाए जाएंगे। इसके लिए 778 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
    • बजट में आम आदमी क्लीनिकों के लिए 268 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
    • फरिश्ते योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार और वित्तीय सहायता के लिए 10 करोड़ का बजट
    • आप सरकार के रंगला पंजाब विजन के तहत हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना शुरू होगी, जो स्थानीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगी।
    • फंड जिला उपायुक्तों द्वारा विधायकों, समुदायों और नागरिकों की सिफारिशों पर खर्च किया जाएगा।
    • सड़क, पुल, स्ट्रीटलाइट्स, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, पानी, स्वच्छता सहित सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा
    • बजट में कुल 585 करोड़ रुपये (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़) आवंटित किए गए हैं, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा
    • पंजाब के जिलों में विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल हैं। इसमें प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है।
    • पंजाब में 347 ई बस शुरू की जाएंगी।
    • पंजाब में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। लोगों के घरेलू कनेक्शन से ये स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसका बिल लोग नहीं भरेंगे। उतनी यूनिट की बिल में से कटौती कर दी जाएगी।
  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए सात हजार 614 करोड़ बजट का प्रावधान किया।
  • पंजाब सरकार नई औद्योगिक पॉलिसी लेकर आएगी। इससे उद्योगों को प्रोत्साहन करने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल के मैदान और इनडोर जिम होंगे।
  • बजट में सरकार ने खेल विभाग के लिए 979 करोड़ के बजट का प्रावधान किया।
  • गांवों में प्रसिद्ध खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। इन खेलों की निशानदेही की गई है।
  • अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, पटियाला और मोहाली में प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र स्थापित किए जाएंगे
  • कृषि के लिए सरकार ने बजट में पांच फीसदी का इजाफा किया। बजट में कृषि के लिए 14,524 करोड़ रखे गए हैं।
  • सरकार ने एससी लोगों द्वारा 31 मार्च 2020 तक कारपोरेशन से लिए सभी कर्ज माफ कर दिए हैं।
  • पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
  • बजट में उद्योग को 250 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन से वित्तीय सहायता दी गई है।
  • अमृतसर में यूनिटी मॉल और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए गए
  • लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ रुपये का अपग्रेड
  • औद्योगिक क्षेत्र का बजट 3,426 करोड़ रुपये आवंटित
  • किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 9992 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा।
  • पंजाब सरकार ने शिक्षा के लिए बजट में 17,975 करोड़ रुपये रखे। यह कुल बजट का 12 प्रतिशत है।

 

Share :
Tagschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

उत्तराखंड: कामकाजी महिलाओं के लिए सात हॉस्टल, ...

Next Article

पंजाब बजट: 1100 रुपये का सपना अधूरा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ajit Pawar
    राष्ट्रीय

    Maharashtra Chunav: ‘कटेंगे तो बटेंगे मुझे पसंद नहीं, शरद पवार से खून का रिश्‍ता मगर…’ अजित ने बताया BJP से ...

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • ind vs sa
    cricketखेल

    iND Vs SA : आज सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, अंतिम ट्वेंटी-20 मुकाबला रात 8:30 बजे से

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    1200 नौकरियां: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार की नींव रखेंगे सीएम, बरनाला में बनेगा वृद्धाश्रम

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    मंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शोध: हिमाचल में 5 साल में 34 बार रोग प्रकोप, दूषित पानी जिम्मेदार

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व सीपीएस की कोठियों और दफ्तरों के अब कई तलबगार, सचिवालय में जुगत भिड़ा रहे

    November 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher Awards
    awardधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के 26 और कॉलेजों के 6 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

  • Weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: पांच जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट, 13 तक साफ रहेगा मौसम; बर्फबारी से 336 सड़कें बंद

  • Himachal Weather
    India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

Timeline

  • April 10, 2026

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • April 10, 2026

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • April 10, 2026

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • April 10, 2026

    हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • April 10, 2026

    हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meerut

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Yogi

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Maan

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.