Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब में केजरीवाल और पूर्व सीएम की जान को खतरा, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

पंजाब में केजरीवाल और पूर्व सीएम की जान को खतरा, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

By hinditvnews
March 7, 2025
400
0
17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

Arvind Kejriwal: पंजाब में केजरीवाल, पूर्व सीएम की जान को खतरा; बरकरार रहेगी जेड प्लस सुरक्षा

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Mar 2025

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पास पहले की तरह पूरा सुरक्षा काफिला रहेगा। केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में हैं। अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के होशियारपुर में हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती नहीं होगी। पूर्व सीएम के पास पहले की तरह पूरा सुरक्षा काफिला रहेगा। केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है।

आईबी के इनपुट है कि केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों से जान का खतरा है। दिल्ली चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस की ओर से भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से यह इनपुट साझा किए गए थे। यहां तक की केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा टुकड़ी तैनात करने पर भी सियासी बवाल हुआ था।

खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किराएदार भी नहीं रहे

इधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक वीरवार से पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान शिविर में चले गए। अरविंद केजरीवाल के विपश्यना में जाते ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा चंडीगढ़ पहुंचे। सिरसा ने केजरीवाल पर निशाना साधते कहा कि खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किराएदार भी नहीं रहे। दिल्ली की आपदा अब पंजाब आ चुकी है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल बिना कुर्सी के नहीं रह सकते, इसीलिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है, ताकि वे पंजाब से राज्यसभा पहुंच सकें। सिरसा इससे पहले मोहाली में 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल हुए। उन्होंने मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका। उन्होंने सिख दंगों के दोषियों के बारे में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गठित एसआईटी की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

काफिले में थे 100 सुरक्षा कर्मी

सिरसा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान को हटाने की पूरी तैयार कर ली थी। कई विधायकों ने समर्थन तक कर दिया था, लेकिन पंजाब सीएम की कुर्सी पर केजरीवाल के बैठने पर विधायकों ने सहमति नहीं दिखाई। केजरीवाल के विपश्यना पर सिरसा ने कहा कि काफिले में 50 गाड़ियां, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी देखकर लगता नहीं कि वह ध्यान करने पहुंचे हैं।

दिल्ली के नेता अब पंजाब में घूम रहे, सीएम को नाकाम साबित करने में जुटे

सिरसा ने कहा कि दिल्ली के आप नेता इन दिनों पंजाब में घूम रहे हैं। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन पंजाब में बने हुए हैं। दिल्ली के कुछ सलाहकारों को सीएम मान के इर्द-गिर्द बैठा दिया गया है। बीते तीन साल में प्रदेश में नशे की समस्या खत्म नहीं होने के बाद अब युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर तीन महीने में नशा खत्म करने की जो बात हो रही है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल सीएम मान को नाकाम साबित कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, जबकि दिल्ली के पूर्व मंत्री पंजाब में नए मॉडल लागू करने के नाम पर विभागों की कमान अपने हाथ में ले रहे हैं। उधर, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति के बारे में पूछने पर सिरसा ने कहा कि 2022 में वह अकेले चले थे। 2024 का लोकसभा चुनाव भी अकेले लड़ा। अब 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव भी भाजपा अकेले ही लड़ेगी।
Share :
Tagschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

Chamoli: मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से ...

Next Article

गोल्डन टेंपल में बुजुर्ग की मौत, सरोवर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP: नया प्रदेश अध्यक्ष इस माह, जयराम या बिंदल पर दांव

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हरियाणा में भाजपा की सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता: 33 लाख से अधिक नए सदस्य बने

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    एक झटके में गम में बदली खुशियां: सड़क हादसे में चार दोस्तों की गई जान

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Modi
    हरियाणा

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: ‘बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं मिला भारत रत्न’

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • 768 512 17427231 Thumbnail 3x2 Newss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर

    November 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rape
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • Scrub
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुफ़्त इलाज के लिए जांच के लिए आएगी एंबुलेंस, सरकार की नई गारंटी

Timeline

  • October 17, 2026

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • October 17, 2026

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • October 17, 2026

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • October 17, 2026

    Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.