पंजाब: हजारों आउटसोर्स कर्मी सीधे सरकार से जुड़ेंगे

Punjab: सीधे सरकार से जुड़ेंगे हजारों आउटसोर्स कर्मी, गवर्नर के ऑर्डिनेंस को मंजूरी देते ही खत्म होगा इंतजार
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Jul 2026
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों द्वारा शुरू किए गए आउटसोर्सिंग सिस्टम ने वर्षों तक युवा प्रोफेशनल्स को आर्थिक और प्रोफेशनल शोषण का शिकार बनाया है, जहां कई कर्मचारी 5 से 11 साल से कॉन्ट्रैक्टर के जरिए सर्विस दे रहे हैं।
भगवंत मान सरकार ने गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सनेल ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्टुअल एंगेजमेंट ऑर्डिनेंस, 2026’ को तुरंत मंजूरी देने की अपील की है। सरकार ने कहा कि लंबे समय से पेंडिंग इस फैसले से हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण खत्म होगा और राज्य सरकार के साथ उनके सीधे कॉन्ट्रैक्ट का रास्ता खुलेगा।
मान सरकार के रोजगार पैदा करने और युवाओं का ब्रेन ड्रेन रोकने के वादे को दोहराते हुए, चीमा ने कहा कि सीएम ने मार्च 2022 में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में 30,000 सरकारी नौकरियां देने का वादा करके अपना कार्यकाल शुरू किया था।
पिछले तीन दशकों की सरकारों से इसकी तुलना करते हुए, उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें आमतौर पर अपने कार्यकाल के चौथे साल में ही सरकारी नौकरियों का विज्ञापन देती थीं, जबकि भगवंत सिंह मान सरकार ने सिर्फ चार साल और पांच महीने में 66,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकार के बाकी महीनों में और भर्ती अभियान शुरू किए जाएंगे।
टीचरों के लिए उठाए गए कदमों का ज़िक्र करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने संघर्ष कर रहे करीब 13,000 टीचरों की सर्विस रेगुलर की है और उनकी सैलरी मामूली 6,000 से बढ़ाकर 25,000 से 26,000 कर दी है, साथ ही सालाना इंक्रीमेंट भी किया है।
ऑर्डिनेंस के बारे में उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों द्वारा शुरू किए गए आउटसोर्सिंग सिस्टम ने वर्षों तक युवा प्रोफेशनल्स को आर्थिक और प्रोफेशनल शोषण का शिकार बनाया है, जहां कई कर्मचारी 5 से 11 साल से कॉन्ट्रैक्टर के जरिए सर्विस दे रहे हैं। जैसे ही गवर्नर इस ऑर्डिनेंस को मंजूरी देंगे, अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट तय क्राइटेरिया के आधार पर एलिजिबल आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर रखना शुरू कर देंगे।















