Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

पंजाब
Home›पंजाब›पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी की निर्मम हत्या, तीन हत्यारों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; कार भी साथ ले गए आरोपी

पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी की निर्मम हत्या, तीन हत्यारों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; कार भी साथ ले गए आरोपी

By hinditvnews
January 29, 2024
286
0
Murder

कृष्णा गली पटियाला से दूध लेने के लिए पासी रोड पर दोस्त के साथ पहुंचे 33 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी समीर कटारिया का तीन अज्ञात लोगों ने गले में चाकू से वार करके कत्ल कर दिया। समीर की मौके पर मौत हो गई। घर से शनिवार रात साढ़े दस बजे निकले समीर का कत्ल शनिवार देर रात करीब एक बजे हुआ। कत्ल करने वाले उसकी गाड़ी भी साथ में ले गए।

HIGHLIGHTS

  1. पटियाला में सनसनीखेज वारदात
  2. चाकू घोंप किया प्रॉपर्टी कारोबारी का कत्ल
  3. कार भी साथ ले गए हत्यारे
  4. दोस्त ने दूध लेने की बात कहकर घर से बुलायापटियाला। Property Dealer Murder in Patiala: कृष्णा गली पटियाला से दूध लेने के लिए पासी रोड पर दोस्त के साथ पहुंचे 33 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी समीर कटारिया का तीन अज्ञात लोगों ने गले में चाकू से वार करके कत्ल कर दिया। समीर की मौके पर ही मौत हो गई।

    कत्ल के बाद गाड़ी साथ ले गए आरोपी

    गौरतलब है कि समीर घर से इतनी दूर अपने दोस्त के साथ दूध खरीदने की बात कहकर पहुंचा था, क्योंकि उसके दोस्त के घरवालों ने दूध मंगवाया था। घर से शनिवार रात साढ़े दस बजे निकले समीर का कत्ल शनिवार देर रात करीब एक बजे हुआ। कत्ल करने वाले उसकी गाड़ी भी साथ में ले गए। हालांकि, घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई, तो कातिल उसे वहीं छोड़ गए।

    लूट के इरादे से नहीं की गई हत्या

    सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम, सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में कत्ल का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पहले इसे लूट की नीयत से कत्ल का मामला बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस को लूट जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया है।

    समीर की डेढ़ साल की बच्ची और पत्नी गर्भवती

    रविवार देर शाम तक समीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि समीर कटारिया का परिवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। समीर शादीशुदा था, उसके परिवार में डेढ़ साल की बच्ची है और पत्नी गर्भवती। बजरंग दल में बतौर सीनियर वाइस चेयरमैन का जिला स्तर का पद भी समीर के पास था।

    दोस्त ने दूध लेने की बात कहकर घर से बुलाया

    जानकारी अनुसार शनिवार रात साढ़े दस बजे वह घर पर पहुंचा था, जहां उसके दोस्त कृष्णा का फोन आया कि घरवालों ने दूध मंगवाया है। जंड गली के रहने वाले कृष्णा के साथ वह निकल गया, जिसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे परिवार को कत्ल की सूचना मिली। घटना की कहानी दोस्त की जुबानी समीर के साथ गए उसके दोस्त कृष्णा का कहना था कि दोनों दोस्त कुछ खाने-पीने के लिए गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के पास पहुंचे थे।

    मुंह छिपाकर आए थे युवक

    यहां पर तीन युवक बिना मुंह ढके हुए आए थे, जो नशे की हालत में लग रहे थे। इन लोगों ने फायरिंग करने के बाद समीर पर वार करते हुए गाड़ी छीन ली। हमला होता देख कृष्णा घबराकर भाग गया था। जब वापस लौटा तो देखा कि उसका दोस्त खून से लथपथ था और घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी गाड़ी हादसाग्रस्त थी।

    सुराग जो इस घटना को लूट नहीं दर्शाते

    यह देख उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया और लोगों से मदद मांगी, ताकि दोस्त को अस्पताल ले जा सके। पर किसी ने उसकी मदद नहीं की और देरी होने पर दोस्त को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत बताया। लूट को अंजाम देने वालों ने गाड़ी में पड़ा समीर का मोबाइल पासी रोड पर स्थित एन्वायरमेंट पार्क में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है।

    यह भी पढ़ें-  तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर…चकनाचूर हुई कार, लुटेरो को पकड़वाने के लिए पुलिस लेकर आ रहे युवक की गई जान; ASI समेत दो जख्मी

    हादसे का शिकार हो गए हत्यारे

    गाड़ी लूटने वाले ड्राइविंग में इतने अनजान थे कि गाड़ी 150 मीटर दूरी तक भी नहीं ले जा सके और हादसे का शिकार हो गए। दूध खरीदने जाने की बात कहने वाला दोस्त कृष्णा पासी रोड से इतनी दूर समीर को क्यों ले गया। पुलिस को एक गोली का खोल और एक मैगजीन मिली है, लेकिन समीर के शरीर पर गोली नहीं लगी है।

    रंजिश के चलते हो सकता है कत्ल

    गाड़ी लूटने वाले समीर के गले पर इस कदर वार किया कि जैसे किसी रंजिश के चलते कत्ल किया हो। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना के बाद समीर के साथ रात को आए दोस्त कृष्णा को सीआइए स्टाफ में ले जाने के बाद पूछताछ शुरू करते हुए समीर के दोस्तों व रंजिश रखने वालों के बारे में पूछताछ में जुट गई। वहीं दूसरी टीम घटनास्थल के आसपास व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों व हमला करने वाले शक्की लोगों के बारे में जांच कर रही है। एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

Share :
Tagshindi newspatiala
Previous Article

विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के ...

Next Article

LIVE Pariksha Pe Charcha (PPC) 2024: टीचर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    गर्मी से राहत: हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर रिकॉर्ड भीड़

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सियासी घमासान: कांग्रेस के बागी विधायकों पर आज होगी कार्रवाई! स्पीकर सुनाएंगे भविष्य पर फैसला

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Vachan
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, समाधान और विकास का विजन

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: साढ़े सत्रह लाख लोगों का बिजली बिल जीरो, CM सुक्खू बोले- हिमाचल में तेजी से लग रहे स्मार्ट मीटर

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    सात जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 41 सड़कें बंद; अब तक 1217 करोड़ का नुकसान

  • election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.