देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा, करवाचौथ पर पीएम के लिए व्रत रखने की पोस्ट पर मुकदमा दर्ज
हिंदी टीवी न्यूज,देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Nov 2026
सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और तस्वीरों के साथ गलत दावे जोड़कर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत से जुड़े एक वीडियो को लेकर देहरादून में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो के साथ गलत कैप्शन, पोस्ट और टिप्पणियां जोड़कर यह प्रचारित किया गया कि कंगना रनौत ने 29 अक्तूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था। पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है।















