हरियाणा: महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति

हरियाणा: संगठन को मजबूत करने की कवायद, महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Nov 2026
हरियाणा में महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा दांव चला है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
हरियाणा महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी की सिफारिश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद की जा रही है।















