Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

डीएम मामला: पंजाब सरकार को सात दिसंबर तक देना होगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला हाई कोर्ट?
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Nov 2026
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लंबित डीएम मामले में हाईकोर्ट सख्त है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक डीए (महंगाई भत्ता) मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर लागू नहीं होती। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को डीए जारी करने की योजना को लेकर अगली सुनवाई पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार की दलील पर गौर करते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि 7 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर पंजाब सरकार इस संबंध में अपडेट दे। साथ ही अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है।














