Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›मंडी-पठानकोट एनएच के दो और सेक्शन होंगे फोरलेन

मंडी-पठानकोट एनएच के दो और सेक्शन होंगे फोरलेन

By hinditvnews
June 27, 2026
95
0
Kiratpur hiway

Mandi Pathankot NH: मंडी-पठानकोट एनएच के दो और सेक्शन होंगे फोरलेन, एनएचएआई ने भेजा प्रस्ताव

हिंदी टीवी न्यूज, मंडी। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Jun 2026

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हाईवे के दो और सेक्शन को फोरलेन में विकसित करने की योजना तैयार की है।

सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154) पर सफर आने वाले समय में और अधिक सुगम हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हाईवे के दो और सेक्शन को फोरलेन में विकसित करने की योजना तैयार की है। जिन हिस्सों को पहले टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर (पक्के किनारों वाली दो लेन सड़क) के रूप में विकसित किया जाना था, उन्हें अब बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फोरलेन बनाने पर विचार किया जा रहा है।

एनएचएआई ने इस संबंध में मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण भी किया जा सकता है। वर्तमान में परौर से पधर तक का सेक्शन टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर के रूप में प्रस्तावित है और इस पर निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। वहीं, बिजनी-नारला सेक्शन में इसी स्वरूप का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब एनएचएआई इन दोनों हिस्सों को भी फोरलेन में विकसित करने की संभावना पर काम कर रहा है।

बिजनी से मंडी तक फोरलेन निर्माण की योजना पहले ही स्वीकृत

उधर, बिजनी से मंडी तक फोरलेन निर्माण की योजना पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। एनएचएआई पूरे मंडी-पठानकोट कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से उच्च क्षमता वाले मार्ग के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद मंडी, जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, पधर और कांगड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे यात्रा समय कम होगा, यातायात अधिक सुरक्षित बनेगा और जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन, व्यापार और सामरिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मंडी-पठानकोट एनएच के दो सेक्शन को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -वरुण चोरी, परियोजना निदेशक पीआईयू मंडी

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsmandi newsshimla newsTwo more sections of the Mandi-Pathankot NH to be four-laned; NHAI has sent a proposal.
Previous Article

शिमला: प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन ...

Next Article

केदारनाथ: मानसून से पहले हेली सेवा बंद, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana: “नयाब सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज”

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

    May 11, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला जुलाई से पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करेगा

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • CM himachal pradesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन मित्र भर्ती के लिए फरवरी से शुरू होंगे फिजिकल, CM सुक्खू ने की घोषणा; कांस्टेबल के 1226 ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:मटौर में चरस के साथ पकड़ा युवक

    September 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    मेधावी छात्र सम्मान: सीएम सुक्खू ने मेधावियों को 25-25 हजार देने का किया एलान

  • Bottel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध

  • Tunnel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कैथलीघाट-ढली फोरलेन: का 20 फीसदी कार्य पूरा

Timeline

  • September 25, 2026

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • September 25, 2026

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • September 25, 2026

    Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • September 25, 2026

    Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • September 25, 2026

    JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a ...

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro Markets

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.