Himachal: ऊना में पारा 40 पार, गर्मी का अलर्ट; इस दिन बदलेगा मौसम

Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री के पार, आज भी गर्म हवाओं का अलर्ट; इस दिन से से बदलेगा मौसम का मिजाज
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 09 Jun 2026
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ गया है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच सोमवार को मैदानी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी ने फिर तेवर दिखाए। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं।
मौसम विभाग ने इन जिलों में मंगलवार को भी लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ा है। शिमला और मनाली समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान बीते दिनों के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज अंधड़, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।















