Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

By hinditvnews
February 23, 2026
218
0
Male Doctor In The Hospital

हालात: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी, मशीनरी का भी अभाव; जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

हिंदी टीवी न्यूज,   शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2025-26 बजट सत्र में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श अस्पताल खोलने का निर्णय लिया था। वहीं, आज इनके हालात ये हैं कि इन अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी है।

हिमाचल प्रदेश के आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। 30 आदर्श अस्पतालों में 6-6 स्पेशलिस्ट की तैनाती की गई है, जबकि अन्य 40 अस्पतालों में चार से कम स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। इन अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी है। वहीं, उपकरण और मशीनरियों का भी अभाव है।

प्रदेश सरकार ने 2025-26 बजट सत्र में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श अस्पताल खोलने का निर्णय लिया था। इन अस्पतालों में छह-छह स्पेशलिस्ट की तैनाती के साथ उपकरण और मशीनरी स्थापित की जानी थी, लेकिन कई अस्पताल ऐसे हैं, जहां डॉक्टरों और उपकरण की कमी है। मरीजों को जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों न आना पड़े, इसके चलते सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल बनाने का निर्णय लिया था। कुल 70 आदर्श अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया था। इसमें कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड भी किया जाना था।

अस्पतालों में डॉक्टरों और उपकरण की कमी के चलते मरीजों को कई किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेजों तक उपचार के लिए आना पड़ रहा है। जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने हाल ही में 300 डॉक्टरों, नर्सों और उपकरण खरीदने का फैसला लिया है। दरअसल आदर्श अस्पतालों में 6 स्पेशलिस्टों में एक गायनी, पीडियाट्रिक्स, आर्थोपेडिक्स, सर्जरी, रेडियोलॉजिस्ट और मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। इसके अलावा नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जानी है।

आदर्श अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। मशीनरियां और उपकरण खरीदने के भी टेंडर किए जा रहे हैं। आदर्श अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जानी है। – कर्नल धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री

एम्स में जूनियर रेजिडेंट के भरे जाएंगे 10 पद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने जूनियर रेजिडेंट नॉन-अकादमिक के 10 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि चयनित होने वाले डॉक्टरों को एम्स के अलग-अलग विभागों में उनकी योग्यता और संस्थान की जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा। कुल 10 पदों में से 8 पद सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के लिए और 2 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। चयनित डॉक्टरों को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 मूल वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।

यह नियुक्ति 30 जून 2026 तक के लिए होगी, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी दोपहर 12:00 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 1180 और एससी-एसटी वर्ग के लिए 590 निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है। भर्ती के लिए साक्षात्कार 26 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 07:00 से 07:30 बजे के बीच एम्स बिलासपुर के प्रशासनिक ब्लॉक (तीसरी मंजिल) में रिपोर्ट करना होगा।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh 40 model hospitals lack specialists and machineryhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला ...

Next Article

हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, चंडीगढ़ भी निशाने पर; विदेश में बैठे आतंकी क्या चाहते हैं?

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Airport
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिल्ली-भुंतर उड़ानें अब रोज, जानें नई टाइमिंग और किराया

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Nia
    उत्तर प्रदेश

    नकली नोट मामला: 26 साल पहले दर्जी बना मुकेश, अब NIA खंगाल रही नेटवर्क

    September 25, 2026
    By hinditvnews
  • weadher
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून का AQI 300 के करीब, हवा दिल्ली जैसी जहरीली

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Vv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Robert Vadra In Shimla: शिमला पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक लड़ाई बढ़ी

    November 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से रिकॉर्ड लिया, गांधी के केस में हाईकोर्ट फैसले को चुनौती

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्काजाम, सचिवालय के पास यातायात ठप

  • Tunnel
    हिमाचल प्रदेश

    फोरलेन पर बनेंगी वैकल्पिक सुरंगें, कीरतपुर-मनाली रोड पर कैंचीमोड़

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.