Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

  • हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

  • हिमाचल प्रेम प्रसंग हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

  • हिमाचल: भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं घटाएगी सरकार

  • हिमाचल टेंडर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

By hinditvnews
February 23, 2026
197
0
Cybercrime

हिमाचल प्रदेश: एंटी टेररिस्ट अफसर बता 20 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगे 80 हजार रुपये; ऐसे बची बाकि जमा पूंजी

हिंदी टीवी न्यूज,  हमीरपुर। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में साइबर ठगों ने 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी को 20 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 80 हजार रुपये ठग लिए। वहीं, बुजुर्ग दंपती की बाकि जमा संपत्ति बचाने में बैंक का अहम योगदान रहा। कैसे?

साइबर ठगों ने खुद को एंटी टेररिस्ट अफसर बताकर 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी को 20 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 80 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने दंपती को दिल्ली बम ब्लास्ट और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का डर दिखाकर उनका मनोबल तोड़ा, लेकिन बैंक प्रबंधन की सतर्कता ने उन्हें बड़ी ठगी से बचा लिया।

पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को ठगों ने बुजुर्ग दंपती को कॉल कर कहा कि उनके बैंक खाते और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में हो रहा है। इस पर दंपती ने संदेह जताया तो ठगों ने वीडियो कॉल के जरिये फर्जी दस्तावेज दिखाए और खुद को एंटी टेररिस्ट सेल का अधिकारी बताया। दस्तावेज सत्यापन के नाम पर ऑनलाइन 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने उन्हें अगले दिन एफडी तुड़वाने के लिए मजबूर किया और घर से बाहर न निकलने की सख्त चेतावनी दी।
अगले दिन 20 फरवरी को जब दंपती ने आईसीआईसीआई बैंक की भोटा चौक शाखा पहुंचकर छह लाख रुपये की एफडी तुड़वाने की बात की तो शाखा प्रबंधक मनीष मनु को कुछ संदिग्ध लगा। उन्होंने बुजुर्ग को अपने केबिन में बुलाकर पूरी स्थिति पूछी। बुजुर्ग ने ठगों द्वारा दी जा रहीं धमकियों और वीडियो कॉल की पूरी जानकारी दी। बैंक प्रबंधक ने ठगों से फोन पर बात की और तब मामला पूरी तरह से उजागर हो गया। बैंक ने तुरंत बुजुर्ग के परिवार को सूचित किया और परिवार के सदस्यों ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही बुजुर्ग का नया खाता खोलकर उनकी जमा पूंजी सुरक्षित कर ली गई।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि शातिर ठग अब अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल के लिए तुरंत पुलिस या बैंक शाखा से पुष्टि करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती और फोन पर बैंक खातों की जानकारी साझा करना खतरनाक है।

संदिग्ध कॉल्स पर न दें कोई जानकारी…पुलिस कभी किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध कॉल्स पर बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ऐसी कॉल्स की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। – बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर

जनवरी में भी एक सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगे 16.53 लाख
साइबर अपराधियों ने जनवरी महीने में भी रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर 16,53,500 की ठगी को अंजाम दिया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल हमीरपुर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी से 82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इसके अलावा प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

 

Share :
TagsHAMIRPUR NEWSHimachal Posing as an anti-terrorist officer duped of Rs 80000 under digital arrest for 20 hourshimachal pradeshhindi newsShimmla News
Previous Article

Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में ...

Next Article

Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डिप्टी सीएम और डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी पर टिप्पणी, चार थानों में केस

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    JaipurRajasthan

    Reet Exam: स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जानिए रूट और टाइमटेबल

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली अभिनंदन में सीएम धामी, मंत्री जोशी ने उड़ाया रंग गुलाल

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    उत्तराखण्ड

    Roorkee: प्रयागराज महाकुंभ के लिए 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट: 6 जिलों में चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Jyoti
    हरियाणा

    जासूस ज्योति: पापा से बोली- टेंशन मत लेना, मैं बेकसूर हूं; आज कोर्ट में पेशी

    May 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्कर: 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

  • 5d5
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय युवा-खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना; कहा, हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल

Timeline

  • August 26, 2026

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

  • August 26, 2026

    हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

  • August 26, 2026

    हिमाचल प्रेम प्रसंग हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

  • August 26, 2026

    हिमाचल: भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं घटाएगी सरकार

  • August 26, 2026

    हिमाचल टेंडर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uttarakhand11

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal Vidhan Sabha Session

    हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Murder

    हिमाचल प्रेम प्रसंग हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.