Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पीजीआई में ऑनलाइन सिस्टम फेल, मरीजों को 7 घंटे बाद इलाज

पीजीआई में ऑनलाइन सिस्टम फेल, मरीजों को 7 घंटे बाद इलाज

By hinditvnews
December 27, 2025
206
0
PGI

पीजीआई में ऑनलाइन व्यवस्था ध्वस्त: एडवांस आई सेंटर की ओपीडी में अव्यवस्था, मरीजों को 7 घंटे बाद मिला इलाज

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Dec 2025

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट में मिले समय के अनुसार पीजीआई पहुंचने के बाद भी उन्हें 5 से 7 घंटे इंतजार करना पड़ा। मरीज भूखे-प्यासे डॉक्टर के कमरे के बाहर बारी आने का इंतजार करते रहे। ऑनलाइन सिस्टम के दावों की व्यवस्था ध्वस्त रही।

चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए लागू की गई ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह फेल नजर आई।

हालात ऐसे बने कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचे मरीजों को भी सामान्य मरीजों की तरह लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट में मिले समय के अनुसार पीजीआई पहुंचने के बाद भी उन्हें 5 से 7 घंटे इंतजार करना पड़ा। मरीज भूखे-प्यासे डॉक्टर के कमरे के बाहर बारी आने का इंतजार करते रहे। ऑनलाइन सिस्टम के दावों की व्यवस्था ध्वस्त रही।

विंटर वेकेशन के कारण डॉक्टरों की कमी

विंटर वेकेशन के कारण डॉक्टरों की कमी भी साफ नजर आई। महज एक सीनियर रेजिडेंट के हवाले सैकड़ों मरीज थे। डॉक्टर ने चेकअप करने के साथ ही कम्प्यूटर में एंट्री और इमरजेंसी भी संभाल रही थी। इससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत हुई। एकमात्र डॉक्टर ने देर शाम (6 बजे तक) तक मरीजों को परामर्श दिया।

केस 1 : बुजुर्ग मरीज को घंटों लाइन में रहना पड़ा

पंचकूला निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश को मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद फॉलोअप के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाया हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे अस्पताल पहुंचने के बावजूद उन्हें पर्ची के लिए लंबी लाइन में लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि सोचा था ऑनलाइन नंबर से जल्दी काम हो जाएगा लेकिन यहां तो कोई अलग लाइन ही नहीं थी। धक्का लगने से पैर में दर्द बढ़ गया।

केस 2 : महिला मरीज की तबीयत बिगड़ी

लुधियाना से आई डायबिटिक रेटिनोपैथी की मरीज सुनीता (45) भी अव्यवस्था का शिकार हुईं। परिजनों के अनुसार सुबह से अस्पताल आकर डॉक्टर को दिखाने के लिए भूखे रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गए और कुछ देर के लिए बैठाना पड़ा। सुनीता का कहना था कि ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद स्टाफ ने उन्हें सामान्य कतार में खड़ा कर दिया जहां न बैठने की व्यवस्था थी और न ही बुजुर्ग व बीमार मरीजों के लिए कोई प्राथमिकता।

सीमित काउंटरों पर एक साथ सभी मरीजों की एंट्री

मरीजों का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अलग-अलग काउंटर या कतारें स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं की गईं। सीमित काउंटरों पर एक साथ सभी मरीजों की एंट्री की जा रही थी। कई मरीजों को यह भी जानकारी नहीं मिल सकी कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद उन्हें कहां रिपोर्ट करना है। स्टाफ ने बताया कि अब ऑनलाइन व्यवस्था बंद कर दी गई है।

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और जमीनी हकीकत

पीजीआई में मरीजों को राहत देने के लिए फिलहाल 52 में से 27 विभागों में ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान में 24 से अधिक विशेष क्लीनिक भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि इससे ओपीडी पंजीकरण की भीड़ कम हो रही है लेकिन आई सेंटर की ओपीडी मेंतस्वीर अलग दिखी। ओपीडी पंजीकरण के लिए पीजीआई की वेबसाइट के पेशेंट केयर विकल्प के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। नए मरीजों को पूरी जानकारी भरनी होती है जबकि पुराने मरीज सीआर नंबर के जरिए ओटीपी जनरेट कर पंजीकरण कर सकते हैं। प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को निर्धारित दिन पर अलग ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर पर सुबह आठ से 11 बजे (सोमवार से शुक्रवार) और शनिवार व राजपत्रित अवकाश पर सुबह आठ से साढ़े 10 बजे तक अपना सीआर नंबर दिखाना होता है।

मरीजों को लंबी कतार से बचाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सिस्टम लागू किया गया है। 25 से ज्यादा विभागों में सुविधा दी जा रही है। मरीजों की सहूलियत के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। जिससे मरीजों को इंतजार न करना पड़े। -पीजीआई प्रवक्ता

Share :
Tagschandigarhhindi newsOnline system collapses at PGI Advanced Eye Centre patients received treatment after 7 hourspunjab news
Previous Article

उत्तराखंड मौसम अपडेट: शीत दिवस के साथ ...

Next Article

अमृतसर: SSP लखबीर सिंह निलंबित, IAS शिकायत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड, मनाली में पारा शून्य से नीचे

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Old Hand
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Crime :पिता-पुत्र के विवाद में बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Jagat Singh Negi
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: जगत सिंह नेगी बोले- देश की सीमाओं के हालात ठीक नहीं, चीन की घुसपैठ जारी

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: योगी बोले- पलायन से संस्कृति और विरासत हो रही बंजर

    May 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया की जीत

  • Cricket stadium
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: 25 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना; अलर्ट जारी

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.