Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

  • Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

  • Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

  • IFQM Symposium 2026: India's Journey Towards Viksit Bharat Must be Powered by Quality, Innovation and Scale

  • How the VinFast VF 6 Fits the "Family 4.0" Lifestyle

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सिसोदिया बोले- मोदी जी कुछ तो करिए

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सिसोदिया बोले- मोदी जी कुछ तो करिए

By hinditvnews
May 23, 2026
119
0
Petrol

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम से हाहाकार, मनीष सिसोदिया बोले-मोदी जी कुछ तो करिए

हिंदी टीवी, चंडीगढ़ । Published by: Megha Jain Updated Sat, 23 May 2026

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे का इजाफा किया गया है। 10 दिन में यह ईंधन के दाम में तीसरी बढ़ोतरी है। पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। आज पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। 10 दिन में तीसरी बार ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। बढ़ती कीमतों से लोगों में हाहाकार मच गया है।

बढ़ोतरी के बाद अब लुधियाना में पेट्रोल का दाम 103.03 रुपये हो गया है। वहीं अमृतसर में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 98 रुपये 12 पैसे और डीजल 86 रुपये 12 पैसे हो गई है।

सिसोदिया ने मोदी पर साधा निशाना

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ईंधन के दामों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सिसोदिया ने ट्वीट किया-दस दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए आपने मोदी जी! कुछ कीजिए! टॉफी और लॉलीपॉप की रील्स दिखाकर कब तक देश की जानता का ध्यान भटकाओगे अपनी नाकामियों से? कब तक सवाल पूछने वालों का मुंह ED-CBI के दम पर बंद करोगे? कुछ करिए आप देश के प्रधानमंत्री है!

लोग बोले-कैसे चलेगा घर

वैश्विक ऊर्जा संकट और ईरान संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़ चुके हैं और अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सफर करना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान के दाम भी बढ़ेंगे।

पंजाब में सूख सकते हैं पंप

पंजाब के पेट्रोल पंपों पर तो पेट्रोल-डीजल खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है। एक दिन पहले ही पंजाब पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को इस संबध में पत्र लिखा है और मांग की है कि सप्लाई सही करने के लिए तेल कंपनियों को निर्देश जारी किए जाने चाहिए। अगर सप्लाई न हुई तो आगे स्थिति बिगड़ सकती है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार थापर ने कहा कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की उचित सप्लाई नहीं दे रही हैं। इस वजह से उनका स्टॉक खत्म हो रहा है। वह कंपनियों से बात कर रहे हैं लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। सूबे में खरीफ सीजन शुरू होने वाला है और इस समय डीजल की मांग बढ़ती जा रही है लेकिन सप्लाई न होने से स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।

सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने पेट्रोल पंपों को एक हजार लीटर पेट्रोल और 2 हजार डीजल का स्टॉक रखने के लिए बोला है लेकिन सप्लाई न होने के कारण उनके लिए इन आदेशों की पालना करना मुश्किल हो गया है।

 

Share :
Tagschandigarh newshindi newsPetrol-Diesel Price Hike for Third Time in 10 Days Check Today Rates in Punjab and Chandigarhpunjab news
Previous Article

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तूफान का अलर्ट, ...

Next Article

पंजाब: वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने आरबीआई लाभांश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cctv
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, एनएच पर लगेगा CCTV

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    Farmers Protest Live: किसान वापस लाैटे

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Arrest
    पंजाब

    आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट: मोबाइल शॉप की आड़ में 3 गिरफ्तार

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Sharab
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब के इस जिले में खुलेंगे 640 शराब ठेके, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

    March 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी एचपीएमसी, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई दिनों तक बरसेंगे बादल

  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निजी होटल में आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे

Timeline

  • October 5, 2026

    Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

  • October 5, 2026

    Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

  • October 5, 2026

    Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

  • October 5, 2026

    IFQM Symposium 2026: India's Journey Towards Viksit Bharat Must be Powered by Quality, Innovation and Scale

  • October 5, 2026

    How the VinFast VF 6 Fits the "Family 4.0" Lifestyle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

    Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Manipal University Jaipur Organises Four Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

    Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

    Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.