Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार

प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार

By hinditvnews
March 20, 2024
321
0
Pratibha

Lok sabha Election: प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार, जानें वजह

प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हमारा कार्यकर्ता निराश है। प्रतिभा ने कहा कि आज कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा जो पार्टी के लिए काम करेगा। यह पार्टी के लिए अहम रोल निभाते हैं।

कई बार सरकार को कहा कि इन्हें महत्व दिया जाए। मैं लगातार फील्ड में रही हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें इन हालात में सफलता मिलेगी। जो भी प्रत्याशी तय होगा, उसकी मदद करेंगे। कहा कि उपचुनाव में जीत दिलाना हमारा कर्तव्य है। उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। सरकार बचाने के लिए उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा।

उधर, पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडी से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का नाम भी संभावित प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में शामिल हो गया है। जिला किन्नौर के रहने वाले भंडारी लंबे समय से इस संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वह किन्नौर से पार्टी टिकट की दौड़ में शामिल थे। हालांकि मंडी से कौल सिंह ठाकुर को भी प्रत्याशी बनाने की संभावना बरकरार है।

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने नई दिल्ली में मंथन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरणदास की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। इसी सप्ताह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के चारों टिकट तय हो सकते हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर कुछ दिन बाद मंथन करने पर सहमति बनी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिमला सीट से दयाल प्यारी, अमित नंदा, कौशल मुंगटा और यशपाल तनाईक के नाम का पैनल तैयार किया है।  ऐसे में अटकलें है कि कांग्रेस भी अब सिरमौर के वोटों को बांटने के लिए दयाल प्यारी को प्रत्याशी तय कर सकती है। कांगड़ा में आशा कुमारी, करण पठानिया, संजय चौहान और मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा को संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। हमीरपुर से प्रत्याशी तय करने को लेकर कांग्रेस अभी पसोपेश में ही फंसी है। यहां से रामलाल ठाकुर और सतपाल रायजादा के नाम सामने आए हैं। हालांकि अपने गृह संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री किसे उतारने का फैसला लेंगे, इस पर नजरें टिकी हैं।

लोकसभा चुनाव लड़ने को कभी आवेदन नहीं किया : रामलाल
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कभी आवेदन नहीं किया। पार्टी ने जब-जब भी जिम्मेवारी सौंपी, उसे निभाया है। हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने अपने पत्ते नहीं खोलते हुए कहा कि प्रत्याशी तय करने का अधिकार हाईकमान के पास है। दिल्ली में टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही इस संबंध में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुप्पी साधते हुए रामलाल ठाकुर ने अयोग्य विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला दिया। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में दिवंगत वीरभद्र सिंह और हाईकमान के आदेशों पर हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा।
Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of pratibha singhnews of shimla
Previous Article

दिवंगत शुभकरण की अस्थियों का हुआ रोझांवाली ...

Next Article

Fatehabad: ग्रामीण बैंक ने किया डिफाल्टर घोषित, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा में बदलेगा सिटिंग प्लान, 11, 12 जून को हो सकता है शपथ समारोह

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    PL 2024: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को मिले दो मैच, 5 और 9 मई को होंगे

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Hotel Murder: 8 दिन से लापता, पुलिस के पास हुई थी गुमशुदगी दर्ज

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Atal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायू

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rohit
    मंडीशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav: मंत्रियों में रोहित, भाजपा में बिंदल के क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

    October 8, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े हाथ

  • Shimla news
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड के लिए 50 फीसदी बुकिंग

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.