Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›प्रियंका गांधी वाड्रा के फेल होने पर कांग्रेस का नया दांव

प्रियंका गांधी वाड्रा के फेल होने पर कांग्रेस का नया दांव

By hinditvnews
December 30, 2023
284
0
Priyaanka

प्रियंका गांधी वाड्रा के फेल होने पर कांग्रेस का नया दांव, लोस चुनाव से पहले ही मैदान में उतारा ये चेहरा

पिछले विधानसभा चुनाव में महज दो प्रतिशत वोट। लोकसभा में प्रदेश से केवल एक सदस्य। 403 सीटों वाली विधानसभा में सिर्फ दो सदस्य। चार दशकों से अधिक समय से प्रदेश में राजनीतिक वनवास भोग रही पार्टी का उजड़ा सांगठनिक ढांचा। कांग्रेस की यह वर्तमान स्थिति पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की चुनौतियों का सहज ही अहसास कराती है।

लखनऊ। पिछले विधानसभा चुनाव में महज दो प्रतिशत वोट। लोकसभा में प्रदेश से केवल एक सदस्य। 403 सीटों वाली विधानसभा में सिर्फ दो सदस्य। चार दशकों से अधिक समय से प्रदेश में राजनीतिक वनवास भोग रही पार्टी का उजड़ा सांगठनिक ढांचा। कांग्रेस की यह वर्तमान स्थिति पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की चुनौतियों का सहज ही अहसास कराती है।

कांग्रेस ने भले ही नए प्रभारी के पद पर पांडेय की नियुक्ति सवर्ण वोट बैंक पर निशाना साधने के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने का प्रयास किया है। प्रियंका वाड्रा की दूसरे राज्यों में व्यस्तता के चलते उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दूरियां लगातार बढ़ रही थीं।

कांग्रेस का एक और प्रयोग

ऐसे में पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नए प्रभारी के रूप में एक और प्रयोग जरूर किया है। दरअसल, बतौर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के विभिन्न प्रयोग विफल रहे। ऐसी दशा में पांडेय के सामने अलग रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं को तेजी से जोड़ने की दोहरी चुनौती होगी।

पांडेय का आगमन भी प्रदेश में तब हो रहा है, जब यहां आईएनडीआईए को लेकर कम खींचतान नहीं देखने को मिली है। पांडेय को गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर चार दशक से अपने खोए जनाधार को तलाश रही कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

कुछ नेताओं से निपटने की चुनौती

पांडेय उत्तर प्रदेश में पहले सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है। संगठन का अनुभव रखने वाले पांडेय के सामने पार्टी को अपने इशारे पर नचाने वाले कुछ नेताओं से निपटने की चुनौती भी होगी। इन दिनों यूपी जोड़ो यात्रा चल रही है। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पांडेय कब उत्तर प्रदेश का रुख करते हैं।

प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को यूपी जोड़ो यात्रा के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक में नए प्रभारी के रूप में अविनाश पांडेय के चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया गया।

वरिष्ठ नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पांडेय को उत्तर प्रदेश की भौगोलिक व राजनीतिक स्थितियों की अच्छी जानकारी है। वह संगठन को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

 

Share :
Tagsnews of congressnews of luckhnownews of priyanka gandhinews of upnews of uttar pradesh
Previous Article

पाकिस्तान से अपने प्रेमी को भारत बुलाएगी ...

Next Article

उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेश

    22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घोषित किया जाए सार्वजनिक अवकाश

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Molvi
    उत्तर प्रदेश

    AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने द‍िया बड़ा बयान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Rajnath
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: रक्षामंत्री बोले-सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Bill
    उत्तर प्रदेश

    अच्छी खबर: यूपी में अब घर बैठे नकद भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Delhi-Meerut Express:20 फीट नीचे गिरी थी बस

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Priyanka
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में बड़ा काम कर गईं प्रियंका गांधी

    March 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP राज्‍य चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स 425, नॉन मेडिकल 343, मेडिकल 169 पदों पर भर्ती

  • hrtc
    कांगड़ाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिमला, सोलन, कांगड़ा में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.