Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

  • उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

  • हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • Himachal: एचपीयू की 186 नियुक्तियों की जांच शुरू

  • हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा शिक्षक

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन

उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन

By hinditvnews
December 30, 2023
292
0
Uk

उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन, चेकिंग होगी जबरदस्त; परिवहन विभाग की आठ टीमें हुई गठित

New year 2024 नए साल का जश्न मनाने लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर इसको लेकर तैयारियां कड़ी कर दी गई हैं। सबसे खास इंतजाम है हुडदंग करने वालों के लिए। नववर्ष के जश्न के बीच (थर्टी फर्स्ट व न्यू इयर नाइट) बेलगाम गति से वाहन दौड़ने हुड़दंग मचाने और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

 देहरादून। नववर्ष के जश्न के बीच (थर्टी फर्स्ट व न्यू इयर नाइट) बेलगाम गति से वाहन दौड़ने, हुड़दंग मचाने और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने दून शहर, मसूरी, हरिद्वार व रुड़की के लिए आठ टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

आरटीओ ने स्पष्ट कर दिया कि अगर परिवहन नियमों की अवहेलना की गई तो आरोपित चालक एक वर्ष तक गाड़ी नहीं चला सकेगा। परिवहन विभाग उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर देगा। बेलगाम गति पर इंटरसेप्टर वाहन व रडार-गन से कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि टीमों को शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक तय किए गए मार्गों पर चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

चलाया जाएगा चेकिंग अभियान

देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश में एआरटीओ प्रवर्तन-प्रशासन के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलेगा। आरटीओ ने चालकों की एल्कोमीटर से जांच करने और जिग-जैग व रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नशे में गाड़ी न चलाएं

आरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर या अन्य किसी नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं।अगर किसी पार्टी में जा रहे हैं तो चालक को साथ लें या वाहन बुक करा लें, बशर्ते उसका चालक नशे का सेवन न करे। आरटीओ ने बताया कि दुर्घटना के कारक बनने वाले चालकों का 10 हजार रुपये का चालान किया जाएगा या उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, जिसमें तीन माह की जेल का प्रावधान है।

थर्टी फर्स्ट नाइट पर चेकिंग

  • राजपुर-मसूरी मार्ग एआरटीओ प्रवर्तन
  • देहरादून-हरिद्वार रोड: परिवहन कर अधिकारी
  • देहरादून ऋषिकेश-बाईपास-नेपाली फार्म मार्ग: परिवहन कर अधिकारी
  • ऋषिकेश सेलाकुई-झाझरा-नंदा की चौकी मार्ग: परिवहन कर अधिकारी
  • विकासनगर देहरादून-सहारनपुर मार्ग: एआरटीओ प्रवर्तन
  • देहरादून सेलाकुई-हरबर्टपुर-डाकपत्थर-कालसी मार्ग: परिवहन कर अधिकारी विकासनगर रायपुर-मालदेवता-थानो मार्ग: परिवहन कर अधिकारी देहरादून रिस्पना पुल-जोगीवाला-हरिद्वार मार्ग: परिवहन कर अधिकारी देहरादून

 

Share :
Tagsneews of dehradunnews of hharidwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

प्रियंका गांधी वाड्रा के फेल होने पर ...

Next Article

भू-कानून और मूल निवास के बाद अब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mukesh
    PM MODIउत्तराखण्ड

    उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: एसएसपी की ये बात सुन आपा खो बैठा हेड कांस्टेबल, बजा रहा था बिगुल; अचानक झपटकर किया हमला

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Dehradun
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Mahadev
    उत्तराखण्ड

    Madmaheshwar: शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

    May 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

  • Bank
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला

  • Satpal
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सतपाल रायजादा बोले- चिट्टे पर कार्रवाई कुछ अफसरों को नहीं पसंद

Timeline

  • July 27, 2026

    उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

  • July 27, 2026

    उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

  • July 27, 2026

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • July 27, 2026

    Himachal: एचपीयू की 186 नियुक्तियों की जांच शुरू

  • July 27, 2026

    हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा शिक्षक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uttarakhand

    उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Weather

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.