Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

  • हिमाचल: एमआरपी से महंगी शराब बेचने पर 6 दुकानें सील, 25-25 हजार जुर्माना

  • हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›किन्नौर›हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

By hinditvnews
September 10, 2026
7
0
Apple

हिमाचल प्रदेश: बागवानों की उम्मीदों पर मौसम की मार, शिमला में आधी रह गई सेब की आवक

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 10 Sep 2026

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में इस बार मौसम की मार से सेब उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 7 सितंबर तक एपीएमसी शिमला-किन्नौर की मंडियों में महज 51,03,490 बॉक्स सेब पहुंचे हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 93,71,496 बॉक्स पहुंच चुके थे। यानी इस बार करीब 42.68 लाख बॉक्स की कमी दर्ज की गई है।

जिला शिमला में इस साल मौसम की मार से सेब उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले जिला शिमला में इस बार सेब उत्पादन लगभग आधा रह गया है। जिले के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में सेब उत्पादन को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक एपीएमसी के यार्ड और यार्ड के बाहर 51,03, 490 बॉक्स सेब मंडियों में पहुंचे हैं। इनमें 26,16,680 एपीएमसी के बाजार यार्ड में और 24,86,810 की खरीद यार्ड के बाहर पहुंचे हैं।

पिछले वर्ष 7 सितंबर तक 93,71,496 बॉक्स मंडियों में पहुंच चुके थे। इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस बार 42,68,006 बॉक्स कम पहुंचे हैं। सेब की आपूर्ति में लगभग 45.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एपीएमसी के अनुसार शिमला-किन्नौर के तहत आठ मंडियां आती हैं। इनमें भट्ठाकुफर, रोहड़ू, नेरवा, खड़ापत्थर, पराला, मेहंदली, शिलारू, अन्नू और टापरी शामिल हैं।
एपीएमसी के अधिकारियों के अनुसार इस बार बीते वर्ष के मुकाबले सेब की आपूर्ति काफी कम है। अधिकारियों के अनुसार जिले में कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। कम और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग खत्म होने के कगार पर है। जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन अभी चल रहा है।  वर्ष 2024-25 जिला शिमला में 1,40,62,300 पेटियों का उत्पादन हुआ था। विभाग के अनुसार सेब पर इस बार मौसम की बड़ी मार पड़ी है। मौसम के कारण उत्पादन कम हुआ है।
इसके चलते ही मंडियों में सेब की आवक काफी कम है। शिमला और किन्नौर सेब उत्पादन के दो प्रमुख जिले हैं। जिले में टाइडमैन, रॉयल, स्पर, गाला, रेड गोल्ड, गोल्डन समेत कई अन्य किस्मों के सेब का उत्पादन होता है। हालांकि राहत की बात यह है कि फसल का उत्पादन कम होने के बाद भी बागवानों को सीजन में अभी तक अच्छे दाम मिल रहे हैं। संवादइस बार फल मंडियों में सेब की आपूर्ति काफी कम है। एपीएमसी शिमला-किन्नौर के तहत आठ मंडियों में सेब का कारोबार होता है। इस बार 7 सितंबर तक जिले में 51,03,490 बॉक्स मंडियों में पहुंचे हैं।  –रविंद्र कुमार शर्मा, सचिव एपीएमसी शिमला-किन्नौर

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla apple season weather impact production down 45 percentshimla news
Previous Article

हिमाचल: एमआरपी से महंगी शराब बेचने पर ...

Next Article

हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Suspended
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: UKSSSC पेपर मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • shimlatrain
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: कालका से शिमला आने वाली छह ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री हुए परेशान

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • nainital
    उत्तराखण्ड

    विरोध झेलने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बैंणी सेना ने बदल दी वार्डों की सूरत- ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: अधिकारी की नियुक्ति और तबादला सरकार का अधिकार, अदालत का दखल नहीं

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: आम बजट से छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप को औद्योगिक प्रोत्साहन की उम्मीद

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • 17 02 2024 Goods Train 20956920
    हिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन का असर: दिल्ली नहीं जा रहा तैयार माल, उद्योगों में उत्पादन ठप

    February 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh High Court: बॉन्ड राशि का अर्थ, काम करवाने पर मजबूर नहीं कर सकते

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सांसद प्रतिभा ने खरगे और सोनिया से की मुलाकात

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्टडी लीव पर पूरा नहीं, अब 40 फीसदी वेतन ही देगी हिमाचल सरकार

Timeline

  • September 10, 2026

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • September 10, 2026

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • September 10, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

  • September 10, 2026

    हिमाचल: एमआरपी से महंगी शराब बेचने पर 6 दुकानें सील, 25-25 हजार जुर्माना

  • September 10, 2026

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitin

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Vote

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Apple

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.