Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

उत्तर प्रदेशदिल्ली
Home›उत्तर प्रदेश›नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

By hinditvnews
July 15, 2026
80
0
Airport

पहले ही महीने हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या; तीन गुना हुआ ट्रैफिक

हिंदी टीवी न्यूज, ग्रेटर नोएडा। Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jul 2026

जून में 15 दिनों के भीतर 27,841 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट का उपयोग किया, जबकि चालू महीने में 13 जुलाई तक ही 33,446 यात्री सेवाएं ले चुके हैं। एक जुलाई से उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़ गई है, जबकि विभिन्न शहरों से कनेक्टिविटी तीन गुना हो चुकी है। बढ़ती यात्री संख्या और नए शहरों के जुड़ने से एयरपोर्ट ने संचालन के शुरुआती दौर में ही मजबूत शुरुआत दर्ज की है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के आंकड़ों के अनुसार, संचालन के पहले सप्ताह में एयरपोर्ट से 86 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान हुआ। शुरुआती दो सप्ताह तक इंडिगो और अकासा एयर ने पांच शहरों के लिए सेवाएं शुरू कीं। दूसरे सप्ताह में उड़ानों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। तीसरे सप्ताह में नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ और कनेक्टिविटी 15 शहरों तक पहुंच गई। इसी दौरान उड़ानों की संख्या बढ़कर 201 हो गई। चौथे सप्ताह में यह आंकड़ा 224 तक पहुंच गया। 15 जून से 13 जुलाई के बीच एयरपोर्ट पर कुल 599 उड़ानों का संचालन दर्ज किया गया।

यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई है। जून में 15 दिनों के भीतर 27,841 यात्रियों ने एयरपोर्ट का उपयोग किया, जबकि चालू महीने में 13 जुलाई तक ही 33,446 यात्री सेवाएं ले चुके हैं। एक जुलाई से उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

एक महीने के दौरान 18,242 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से अपनी यात्रा शुरू की, जबकि 18,089 यात्री यहां पहुंचे। इसके अलावा 11,732 यात्रियों ने आगे की यात्रा के लिए यहां फ्लाइट बदली, जबकि 13,042 यात्रियों ने ट्रांजिट के रूप में कुछ समय एयरपोर्ट पर रुकने के बाद उसी विमान से आगे की यात्रा की। इससे स्पष्ट है कि एयरपोर्ट केवल स्थानीय यात्रियों ही नहीं, बल्कि ट्रांसफर और ट्रांजिट यात्रियों के लिए भी तेजी से महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

बेहतर हो रही यात्रियों की संख्या
दैनिक यात्री संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15 जून को एयरपोर्ट से 1,427 यात्रियों ने यात्रा की थी। जून के अंतिम सप्ताह तक यह संख्या करीब 1,900 तक पहुंच गई। जुलाई की शुरुआत से यात्री संख्या में तेज उछाल आया और 10 जुलाई को सर्वाधिक 3,255 यात्रियों ने एयरपोर्ट का उपयोग किया। इसके बाद भी प्रतिदिन तीन हजार के आसपास यात्रियों की आवाजाही बनी रही।

यीडा के एसीईओ एवं नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ने से उत्साहित हैं। भाटिया कहते हैं, आने वाले समय में यात्रियों के लिए सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। एयरलाइंस नए शहरों को जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। जहां भी व्यावसायिक संभावना बन रही है, वहां से उड़ानें शुरू की जा रही हैं और अधिकांश प्रमुख शहरों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ दिया गया है।

लगातार मजबूत हो रही कनेक्टिविटी
नोएडा एयरपोर्ट पर एक महीने के अंदर यात्री करीब दो गुना बढ़ चुके हैं। रोजाना करीब 32 फ्लाइट एयरपोर्ट से टेकऑफ और लैंड कर रही हैं। यहां नए शहरों से जुड़ाव के साथ यात्री अनुभव बेहतर बनाने पर भी काम हुआ है। एयरपोर्ट तक आने और यहां से गंतव्य तक जाने की कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज शुरू होने से दूसरे शहरों से पहुंच और आसान होगी। यमुना सिटी तेजी से विकसित हो रही है और यह ऐसा औद्योगिक शहर बन रहा है, जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुविधा लोगों के दरवाजे तक उपलब्ध है। -राकेश कुमार सिंह, सीईओ, बीड़ा

 

इस तरह से बढ़ी एयरपोर्ट पर यात्री संख्या

तारीख — यात्री संख्या
15 जून — 1427
16 जून — 1651
17 जून — 1737
18 जून — 1657
19 जून — 1764
21 जून — 1890
22 जून — 1709
23 जून — 1689
24 जून — 1781
25 जून — 1714
26 जून — 1921
27 जून — 1827
28 जून — 1767
29 जून — 1713
30 जून — 1427
1 जुलाई — 2412
2 जुलाई — 2418
3 जुलाई — 2389
4 जुलाई — 2364
5 जुलाई — 2636
6 जुलाई — 2254
7 जुलाई — 2231
8 जुलाई — 2435
9 जुलाई — 2131
10 जुलाई — 3255
11 जुलाई — 3000
12 जुलाई — 3125
13 जुलाई — 2796

 

Share :
Tagsdelhi ncr newshindi newsNoida Airport becomes a traveler favorite; 599 flights operated in the first monthnoida news
Previous Article

योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी ...

Next Article

Livasa Hospitals Strengthens Digital Transformation Journey with ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand11
    उत्तराखण्ड

    UKSSSC परीक्षा: 445 केंद्रों पर जैमर नाकाम, 5G नेटवर्क बना चुनौती

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2-3 दिन में विदा होगा मानसून, 24 से बदलेगा मौसम; 26-27 को बारिश

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    पीजीआई में ऑनलाइन सिस्टम फेल, मरीजों को 7 घंटे बाद इलाज

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Jyoti
    हरियाणा

    ज्योति केस: हर पहलू की जांच, वीडियो से जुड़े किरदारों तक पहुंची पुलिस

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Balkrishan
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी

    October 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

  • girls student
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट: हिमाचल में हिंदी, अंग्रेजी और गणित में कांगड़ा की लड़कियां लड़कों से आगे

  • SIU Baddi
    हिमाचल प्रदेश

    एसआईयू बद्दी भंग, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड,

Timeline

  • October 14, 2026

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • October 14, 2026

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • October 14, 2026

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • October 14, 2026

    British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • October 14, 2026

    Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature Based Campus in Bengaluru

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Assetz Expands Development Pipeline with 10 Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.