Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›लाहौल & स्पीति›अटल जन्म शताब्दी: दिल्ली प्रदर्शनी में दिखेंगी वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

अटल जन्म शताब्दी: दिल्ली प्रदर्शनी में दिखेंगी वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

By hinditvnews
February 10, 2025
287
0
Atal

अटल जन्म शताब्दी वर्ष: दिल्ली में प्रदर्शनी में दिखेंगी भारत रत्न वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

हिंदी टीवी न्यूज़, केलांग (लाहौल स्पीति) Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025

अटल बिहारी वाजपेयी पर दिल्ली में लगने वाली प्रदर्शनी में हिमाचल की स्मृतियां भी शामिल होंगी। लाहौल-स्पीति समेत पूरे प्रदेश में भाजपा उनकी स्मृतियों को संजोएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर दिल्ली में लगने वाली प्रदर्शनी में हिमाचल की स्मृतियां भी शामिल होंगी। लाहौल-स्पीति समेत पूरे प्रदेश में भाजपा उनकी स्मृतियों को संजोएगी।  लाहौल-स्पीति और कुल्लू से वाजपेयी की अनेक स्मृतियां जुड़ी हैं। भाजपा इनकी तस्वीरों व लेखों को जुटाएगी। अटल के जन्म शताब्दी समारोह के लिए भाजपा इनको भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली भेजेगी और ये समारोह में लगने वाली प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगी। लाहौल-स्पीति से वाजपेयी का रिश्ता गहरा रहा है।

अटल टनल बनाने के प्रयास हों या उनके मित्र स्व. टशी दवा उर्फ अर्जुन गोपाल के निमंत्रण पर पीएम रहते केलांग पहुंचकर टनल निर्माण की घोषणा करना। भारतीय जनता पार्टी लाहौल-स्पीति जिलाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरप्पा का कहना है कि अटल का लाहौल स्पीति से गहरा भावनात्मक नाता रहा है। उनकी जन्म शताब्दी के लिए घाटी की जुड़ी उनकी स्मृतियों को भाजपा जुटा रही है। इसमें उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत भी सहयोग कर रहे हैं।

वर्ष 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके मित्र टशी दवा ऊर्फ अर्जुन गोपाल 46 वर्ष बाद दिल्ली में मिले थे। दोनों ने वर्ष 1952 में आरएसएस का प्रशिक्षण नागपुर में एकसाथ लिया था। 2004 में कुल्लू और लाहौल के लोगों ने टनल की घोषणा की खुशी में मनाली में सामूहिक धाम का आयोजन किया था। 2006 में मनाली के बाहंग से टनल को जाने वाले मार्ग का शिलान्यास किया था। उनकी ऐसी कई स्मृतियां यहां से जुड़ी हैं। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी का लाहौल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने केलांग आकर 2 जून, 2002 को अटल टनल निर्माण की घोषणा की थी। इस दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हलके साथ थे।

Share :
TagsBirth centenary of Atal Bihari Vajpayee: Bharat Ratna Vajpayee's memories of Himachal will be seen in an exhibtionhimachal pradeshhindi news
Previous Article

Delhi Election Results 2025: अनुराग ठाकुर का ...

Next Article

उद्योगपतियों की चेतावनी: बिजली दरें बढ़ी तो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bjp
    राष्ट्रीय

    Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: आशारोड़ी में भीषण हादसा, कार-ट्रक टक्कर में युवक की मौत

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर का हमला: सुक्खू सरकार का अनशन सियासी नौटंकी

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 उपप्रधान निर्विरोध तय

    May 13, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Constable Recruitment: लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

  • CM Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

  • Manali
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सावधान! बंद होने जा रहा मनाली-लेह मार्ग

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.