सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

उत्तराखंड: सीएजी की रिपोर्ट में नमामि गंगे की हकीकत, देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में 32 गुना बढ़ा प्रदूषण
हिंदी टीवी न्यूज,पौड़ी। Published by: Megha Jain Updated Fri, 30 Oct 2026
गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सीवेज प्रबंधन की खामियों ने इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट में कई एसटीपी की कार्यप्रणाली और सीवरेज व्यवस्था में गंभीर कमियां सामने आई हैं।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट ने नमामि गंगे कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 से 2023 के ऑडिट में सीवेज प्रबंधन की खराब व्यवस्था सामने आई है। देवप्रयाग से हरिद्वार के बीच गंगा में कोलीफॉर्म का स्तर 32 गुना बढ़ गया है।















