Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे में बदलाव: एक नवंबर नहीं, 31 अक्तूबर की शाम को ही पहुंचेंगे; पंचकूला में होगा ठहराव
हिंदी टीवी न्यूज,चंडीगढ़ । Published by: Megha Jain Updated Fri, 30 Oct 2026
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आगमन के बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचकूला रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद एक नवंबर की सुबह करीब 10 बजे पंचकूला से चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाली राइजिंग डे परेड में गृह मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 1 नवंबर को आने की बजाय 31 अक्तूबर की शाम ही चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे स्नाइपर, एसपीजी संभालेगी सुरक्षा
गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। काफिले के मार्ग और कार्यक्रम स्थल के आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। पुलिस लाइन और सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में धातु जांच यंत्र, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते की तैनाती की व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा दल के साथ चंडीगढ़ पुलिस के विशेष प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस का अतिरिक्त सुरक्षा घेरा भी रहेगा।
पंचकूला में रुकेंगे, सुबह चंडीगढ़ पहुंचेंगे
पहले गृह मंत्री के 1 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार वह 31 अक्टूबर की शाम ही यहां पहुंच जाएंगे। हवाई अड्डे से सीधे पंचकूला जाने और रात वहीं ठहरने की व्यवस्था की गई है। अगले दिन सुबह 10 बजे वह सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित राइजिंग डे परेड में शामिल होंगे। पुलिस और प्रशासन का पूरा ध्यान हवाई अड्डे से लेकर पंचकूला और चंडीगढ़ के दोनों कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर है।
अमित शाह के दौरे पर अभेद्य सुरक्षा घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 नवंबर को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सेक्टर-26 में पुलिस लाइन और सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में होने वाले कार्यक्रमों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।














