Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

  • Ritu Phogat Faces New Challenges in Parimatch Sports' Inside the Game Episode 3

  • Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Marks Independence Day with 'The Freedom Walk' for Senior Wellness

  • Gurugram Residents Come Together for 'The Unity Run' on Independence Day

  • REVA University Welcomes New Academic Batch 2026-2027

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हाईकोर्ट ने नेता की सिफारिश वाला तबादला रद्द किया

Himachal: हाईकोर्ट ने नेता की सिफारिश वाला तबादला रद्द किया

By hinditvnews
May 19, 2026
104
0
himachal high court

Himachal: नेता की सिफारिश पर तबादला आदेश हाईकोर्ट ने किया रद्द, की सख्त टिप्पणी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 May 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने राजनीतिक सिफारिश पर किए गए तबादलों पर सख्त टिप्पणी करते हुए बिजली बोर्ड कर्मचारी का ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राजनीतिक सिफारिश पर किए गए तबादलों पर सख्त टिप्पणी करते हुए बिजली बोर्ड कर्मचारी का ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने कहा कि प्रशासनिक आवश्यकता के बिना राजनीतिक दबाव में किया गया तबादला कानूनन गलत है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय संबंधित विभाग या बोर्ड को स्वतंत्र रूप से लेना चाहिए न कि किसी बाहरी व्यक्ति या नेता के दबाव में। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि तबादले की सिफारिश करने वाला निजी प्रतिवादी कौन है।

तबादला प्रशासनिक अनिवार्यता या जनहित में होना चाहिए: कोर्ट

इस पर जानकारी दी गई कि वह सरकाघाट से पिछला विधानसभा चुनाव हार चुके एक स्थानीय नेता हैं। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी कर्मचारी का तबादला केवल किसी नेता की मांग पूरी करने के लिए नहीं किया जा सकता। यदि कर्मचारी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, तब भी तबादला प्रशासनिक अनिवार्यता या जनहित में होना चाहिए। अदालत ने बोर्ड को आदेश दिया कि ट्रांसफर करते समय याचिकाकर्ता की पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाए। याचिकाकर्ता मंडी जिले के सरकाघाट में कार्यरत थे। 25 मार्च को उनका तबादला जनजातीय क्षेत्र केलांग कर दिया गया। इस आदेश को उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी।

सेवानिवृत्ति के बाद पदोन्नति की मांग करने वाली याचिका खारिज

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछली तारीख से पदोन्नति की मांग करने वाली याचिकाएं विचारणीय नहीं है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने याचिका को  पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि जब याचिकाकर्ता सेवा में थे, तब उन्होंने अदालत का रुख नहीं किया। याचिकाकर्ता ने सेवानिवृत्ति के बाद याचिका दायर की। अदालत ने कहा किसी भी कर्मचारी को पिछली तारीख से तब तक पदोन्नति या वरिष्ठता नहीं दी जा सकती, जब तक वह उस काडर में औपचारिक रूप से शामिल न हुआ हो। सेवाकाल के दौरान उन्होंने समय पर डीपीसी करने के लिए विवश करने के लिए कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। इसके अलावा सेवा में रहते हुए उनके किसी जूनियर को उनके ऊपर तरजीह दे प्रमोट नहीं किया गया था।

चेक बाउंस मामले में छह माह जेल, जुर्माने की सजा बरकरार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामलों में कड़ा रुख अपनाया है। ऐसे ही एक मामले में न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने आरोपी को निचली अदालतों की ओर से सुनाई गई 6 महीने की साधारण कारावास और 3.50  लाख रुपये मुआवजे की सजा को सही ठहराते हुए बरकरार रखा है। अदालत ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को पूरी तरह खारिज करते हुए आरोपी को आदेश दिया है कि वह 15 दिनों के भीतर ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करे। शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच दोस्ताना संबंध थे। शिकायतकर्ता ने आरोपी को उनके मकान की मरम्मत और बेटी की शादी के लिए 3 लाख रुपये दिए थे। इस कर्ज को चुकाने के लिए आरोपी ने 1 जनवरी 2007 को पंजाब नेशनल बैंक का एक चेक जारी किया था। पर्याप्त राशि न होने के कारण यह बाउंस हो गया।

अतिक्रमण के खिलाफ चुनाव याचिकाओं की होगी सुनवाई

 हाईकोर्ट में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोपियों के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई की। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोपियों के खिलाफ रिट याचिकाएं विचारणीय नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने अदालत से नए सिरे से चुनाव याचिका दायर करने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने याचिकाकर्ताओं की ओर से रिट याचिकाओं को वापस लेने के बाद खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता अब हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 175 और धारा 162 के तहत उपलब्ध वैधानिक उपाय को अपनाते हुए चुनाव याचिका दायर करेंगे। दायर याचिकाओं में अदालत से मांग की थी कि प्रतिवादी उम्मीदवार को पंचायत चुनाव में भाग लेने से रोका जाए।

Share :
TagsHimachal High Court Quashes Transfer Order Issued on Politician's Recommendationhimachal pradeshhindi newsMakes Strict Observationsshimla news
Previous Article

IPL 2026: धर्मशाला क्वालीफायर में दिखेगा विराट ...

Next Article

Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • shimlatrain
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 साल बाद पैसेंजर ट्रेन शुरू

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Mosque: लटक सकता है संजौली मस्जिद का फैसला, जमीन की नहीं हुई पैमाइश; पिछली सुनवाई में दिए थे निर्देश

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Vinesh
    हरियाणा

    हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: रेसलर विनेश फोगाट का भरेंगी नामांकन

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली अभिनंदन में सीएम धामी, मंत्री जोशी ने उड़ाया रंग गुलाल

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लगेंगे 40 नए उद्योग, बढ़ेंगी नौकरियां

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: CBSE स्कूलों में 604 गैर-शिक्षण पद भरने का प्रस्ताव

    April 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कसौली: अरबों की बेनाम संपत्ति की मालिक बनेगी प्रदेश सरकार

  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

  • Xr:d:dafslufkca0:298,j:1553795231,t:23010717
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एनएच विस्तार पर दिल्ली में बैठक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

Timeline

  • August 17, 2026

    Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

  • August 17, 2026

    Ritu Phogat Faces New Challenges in Parimatch Sports' Inside the Game Episode 3

  • August 17, 2026

    Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Marks Independence Day with 'The Freedom Walk' for Senior Wellness

  • August 17, 2026

    Gurugram Residents Come Together for 'The Unity Run' on Independence Day

  • August 17, 2026

    REVA University Welcomes New Academic Batch 2026-2027

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

    Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

    By hinditvnews
    August 17, 2026
  • Ritu Phogat Faces New Challenges in Parimatch Sports' Inside the Game Episode

    Ritu Phogat Faces New Challenges in Parimatch Sports' Inside the Game Episode 3

    By hinditvnews
    August 17, 2026
  • Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Marks Independence Day with 'The Freedom Walk' for Senior Wellness

    Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Marks Independence Day with 'The Freedom Walk' for Senior Wellness

    By hinditvnews
    August 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.