Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

By hinditvnews
March 2, 2024
213
0
Meeting

HP Political Crisis Live: सुक्खू कैबिनेट की बैठक, बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

HP Political Crisis Live: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों पर महंगी पड़ गई। इस घटनाक्रम के बाद सुक्खू सरकार अलर्ट हो गई है और वहीं सुक्खू सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की सुरक्षा बढ़ा दी है।

भाजपा के दावे पर सुक्खू का पलटवार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के दावे पर कहा कि 80 फीसदी कांग्रेस एक साथ है और बाकी 20 फीसदी में भी कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर हमसे नाराज हैं। चीजों को स्पष्ट करना मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए मैंने उनसे चर्चा की है। क्रॉस वोटिंग से बीजेपी के हौंसले बुलंद हैं। लेकिन ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होगी।

सुक्खू कैबिनेट बैठक जारी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

बागी राजिंदर राणा का दावा

हिमाचल प्रदेश के बागी विधायक राजिंदर राणा ने राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सवा साल हो गए हैं। हमने कई बार हाईकमान को अवगत कराया कि प्रदेश में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम सुक्खू विधायकों को जलील और अपमानित करते हैं। यहां तक की विधायकों के काम नहीं करते हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की कोई सरकार नहीं थी। यह सिर्फ सुक्खू के मित्रों की सरकार है। कई बार बोलने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त की और क्रॉस वोटिंग कराई। यह विपक्ष का काम है। आरोप और यही वे करेंगे। भाजपा के इस आरोप पर कि सीएम प्रोटोकॉल के बाहर कुछ कांग्रेस विधायकों को सुरक्षा दे रहे हैं।

सुक्खू कैबिनेट की बैठक

हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- कल क्या होगा, नहीं कह सकती

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विधायकों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, उनकी बात तक नहीं सुनी गई।

बागी विधायकों से मिलकर दिल्ली पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य

चंडीगढ़ में बागियों के साथ रहे और फिर दिल्ली रवाना हुए। हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि विक्रमादित्य उनसे बात करने के बाद ही चंडीगढ़ गए। वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिलेंगे। देखते हैं कि अब आगे क्या होता है।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा क्या बोले

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल हुई है। वह निंदनीय है। इससे पूरी दुनिया में हिमाचल प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है और शर्मशार हुआ है। इस पूरे कृत्य में भाजपा ने जो खेल खेला है। वह किसी से छुपाए नहीं छिपा है और सुक्खू सरकार का छह विधायकों को बर्खास्त करने का फैसला एक ऐतिहासिक फैसला है

हुड्डा बोले- हिमाचल में स्थिति सामान्य है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब हिमाचल में राजनीतिक स्थिति सामान्य है और कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने कांग्रेस के सभी पक्षों से बात की है। हुड्डा शुक्रवार को यहां शिमला से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ पहुंचकर छह बागी विधायकों से मुलाकात की और इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

चंडीगढ़ में बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री व वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य अपने पद से इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गए। उन्होंने यहां के आईटी पार्क स्थित होटल ललित में बागी विधायकों से मुलाकात की, जिसके बाद वह हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।

कांग्रेस के बागी विधायकों पर कार्रवाई

राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों को महंगी पड़ गई है। सरकार लगातार बागियों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नवाग्राम और जगतपुर के जोघों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह क्रशर व डंपिंग साइट नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर व उनके भाई के हैं। साथ ही पंजेहरा में इन क्रशरों पर लगे टिपरों के चालान किए गए।

HP Political Crisis Live: सुक्खू कैबिनेट की बैठक, बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम को देखते हुए सुक्खू सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा को कड़ी सुरक्षा में रखा है। हॉलीलॉज के दोनों करीबी नेताओं पर भी भाजपा की नजर है। सरकार नंदलाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे चुकी है। वहीं सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया ...

Next Article

कैबिनेट बैठक शुरू, नए फैसलों पर लग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sujanpur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत राणा की जीत

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं 24 दवाओं के सैंपल फेल

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Zheel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Has
    बिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HAS Exam Result: नेहा नेगी रामपुर खंड की पहली महिला एचएएस बनीं,ट्रक चालक के बेटे ने भी पास की परीक्षा

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 1023 नए टीजीटी

    March 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPRCA: 1,423 पदों की भर्ती अटकी, जानें कारण

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कीमों का काम न शुरू करने पर विभागों से पैसा ब्याज सहित वापस

  • 2023 4image 23 52 198850869dcsinkangra
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: गुरुवार को पंजाब किंग्स, छह मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पहुंचेगी धर्मशाला

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.