Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब

भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब

By hinditvnews
March 18, 2024
158
0
Kuldeep

Himachal News: भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया के सामने पेश होकर उनके नोटिस का जवाब देंगे। विधानसभा की ओर से सभी को प्रिविलेज एंड कंटेप्ट नोटिस मिला था। इन पर आरोप है कि इन्होंने बजट के दौरान सदन में अमर्यादित व्यवहार किया था। जब उन्हें मार्शल ने रोकने का व्यवहार किया था तो उन्होंने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की थी।

HIGHLIGHTS

  1. भाजपा के नौ विधायक आज देंगे नोटिस का उत्तर।
  2. शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया के समक्ष होंगे पेश।
  3. विधायकों ने बैठक करने के बाद नेता प्रतिपक्ष से की मामले पर चर्चा।

शिमला। शिमला में सोमवार को भाजपा (Himachal BJP) के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया (Assembly Speaker Kuldeep Pathania) के समक्ष पेश होंगे और नोटिस का उत्तर देंगे। इन्हें विधानसभा सचिवालय प्रशासन की ओर से प्रिविलेज एंड कंटेप्ट का नोटिस दिया गया था। भाजपा विधायक लिखित के साथ-साथ मौखिक तौर पर भी पक्ष रखेंगे।

इन भाजपा विधायकों ने रविवार को विधानसभा परिसर में अपने निवास पर बैठक की और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां में चर्चा की। यदि किसी कारण विधानसभा अध्यक्ष शिमला में उपलब्ध नहीं हुए तो वे विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को नोटिस का उत्तर सौंपेंगे।

विधानसभा सचिव की ओर से कांग्रेस (Himachal Congress) विधायक अजय सोलंकी की शिकायत के आधार पर विधायक इंद्र सिंह गांधी, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, दीपराज, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार व सुरेंद्र शौरी को प्रिविलेज एंड कंटेंप्ट का नोटिस दिया गया था।

अजय सोलंकी की शिकायत पर दिए नोटिस नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने विधानसभा के रूल्स आफ बिजनेस के रूल 79 के अधीन पांच मार्च को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 194 के तहत सदन में हुडदंग करने के साथ सदन में बीच में बैठने वाले विधानसभा के रिपोर्टरों के कागजात फाड़े थे।

बजट पारित करने वाले दिन 28 मार्च को सदन में अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार किया था। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के चैंबर के बाहर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की थी। इसके बाद अगले दिन सदन में इन भाजपा विधायकों ने मार्शल के साथ भी धक्का-मुक्की की। उपरोक्त नियमों के तहत भाजपा के इन विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह है मामला

विधानसभा के बजट सत्र के समापन से दो दिन पहले 27 फरवरी को कटौती प्रस्ताव के दौरान मतदान की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्ष ने विरोध प्रकट किया। तनातनी की पृष्टभूमि तैयार होने के बाद 28 फरवरी को बजट पारित होने से पहले भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित किए जाने के विरोधस्वरूप सदन में दस्तावेज उछाले गए। इससे एक दिन पहले कटौती प्रस्ताव पर मतदान नहीं करवाए जाने पर गुस्साए विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में गए थे, वहां पर भी वाद-विवाद हुआ था।

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal congressnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा ...

Next Article

Lok Sabha Election: चुनावी ड्यूटी के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreme Court
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    SC: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • himachal congress bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा-हमीरपुर सीट से जिताऊ प्रत्याशी तलाशने को कांग्रेस ने फिर करवाया सर्वे

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Ranaut
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रणौत की राजनीतिक एंट्री से हिमाचल से दिल्ली तक सियासत गर्म

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, मंडी से जयराम पर संशय

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Snow1
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

    March 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आयुर्वेदिक फार्मेसी परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब, आयोग से जवाब तलब

  • Rahul
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव

  • Skating
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पर्यटन: कल्पा में इस बार सर्दियों में ले सकेंगे स्केटिंग का मजा

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.