Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा

भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा

By hinditvnews
October 23, 2024
406
0
Meerut

भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा, लाइसेंस की होगी जांच

हिंदी टीवी न्यूज, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Oct 2024

मेरठ के होटल हारमनी इन के कैसीनो में शहर और बाहर के हाईप्रोफाइल लोग दांव लगाने आते थे। रोजाना करोड़ों का जुआ खेला जाता था। कैसीनो में प्रवेश शुल्क एक लाख रुपये रखा गया था। बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही होती थी। सोमवार को 60 लोगों ने यहां प्रवेश लिया था। दिल्ली-मुंबई से मॉडल बुलाई जाती थीं।

कैसीनाे की आड़ में करोड़ों का जुआ होटल में रोजाना चल रहा था। यह सब इतना गोपनीय था कि होटल में ठहरने, खाने-पीने और पार्टी करने आने वाले लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगती थी। करोड़ों के दांव लगाने के लिए 100 टेबल हॉल में लगाई गईं थी।

अर्द्धनग्न मॉडल नृत्य करतीं और शराब परोसतीं थीं 
टेबल पर दांव लगा रहे लोगों को अर्द्धनग्न मॉडल शराब परोसती थीं और नृत्य भी करती थीं। कॉइन भी इन्हीं मॉडल्स के माध्यम से काउंटर से टेबल तक पहुंचते थे। पुलिस अनैतिक कार्य की भी जांच कर रही है।

शहर के कई अन्य होटल भी पुलिस के रडार पर
होटल हारमनी इन में अवैध कैसीनो पकड़े जाने के बाद अब पुलिस के रडार पर शहर के अन्य बड़े होटल भी आ गए हैं। इन होटलों में भी कैसीनो या जुआ खेलने की जानकारी पुलिस को मिली है। बताया गया कि बाउंड्री रोड, आबू लेन और बाईपास स्थित एक होटल में भी कैसीनो का संचालन किया जा रहा है। पुलिस अब ऐसे होटलों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

लाइसेंस की होगी जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इनके होटल का लाइसेंस है या फिर अवैध रुप से होटल संचालित किया जा रहा था। इसकी जांच के लिए भी एक टीम बना दी गई है। इनके यहां पुराने विवादों में दर्ज मुकदमे का नक्शा भी निकलवाया जाएगा। जिससे सख्ती से कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

मेरठ व्यापार मंडल ने जताया विरोध
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल ने इस कार्रवाई का विरोध जताया है। जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि नवीन अरोड़ा और उनके साथियों पर दर्ज मुकदमा यदि पुलिस खारिज नहीं करती तो वह एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा नेता नवीन अरोड़ा और अन्य आरोपियों के पक्ष में पंजाबी समाज के पदाधिकारी और सदस्य व कुछ भाजपा नेता-कार्यकर्ता मंगलवार को नौचंदी थाने पहुंचे। इन्होंने कैसीनो मामले में पकड़े गए आरोपियों को थाने से जमानत देने की मांग को लेकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने जमानत देने से इंकार कर दिया। इसके बाद एडीजी कार्यालय पहुंचकर भी आरोपियों को छोड़ने की मांग की।

आरोपियों की जमानत होने के बाद सेल्फी खींचकर वायरल की। सुबह से ही नौचंदी थाने में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। पुलिस ने मौके से 1.9 लाख रुपये नकदी और 35 गड्डी ताश के पत्ते बरामद किए। जुए में नकद के बजाय काॅइन का प्रयोग किया जाता था।

Share :
Tagsgot bailhindi newsmeerut newsRaid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurerUttarpradesh
Previous Article

Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से ...

Next Article

I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

    June 11, 2026
    By hinditvnews
  • Badal
    Chandigarh Newsपंजाब

    सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम और उपराष्ट्रपति

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Tiger
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Wildlife Wing: सालाना एक लाख में तेंदुआ, 12 हजार में मोनाल.. ले लीजिए गोद

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Rajbhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी कर्मचारियों के विधेयक पर राज्यपाल का फैसला

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Dulhan
    उत्तराखण्ड

    रुद्रप्रयाग: नाबालिग ने युवती से शादी के लिए किया अड़ंग, समस्या का ऐसा हुआ समाधान

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रणजी ट्रॉफी: धर्मशाला में 11 अक्तूबर से होगा रणजी का रण

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Flight
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुरेश कश्‍यप ने Shimla To Amritsar फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का अलर्ट जारी

  • Shanta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए…’, संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.