Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

खेल
Home›खेल›भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया फैसला

भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया फैसला

By hinditvnews
October 14, 2023
434
0
Pakistan

IND vs PAK Live Score: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया फैसला, शुभमन गिल की हुई टीम में वापसी

Today Cricket Live Score Match IND vs PAK World Cup 2023 : वनडे विश्व कप के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड 7-0 है।

PAK vs IND World Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

PAK vs IND World Cup Live : रोहित शर्मा ने जीता टॉस

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि शुभमन गिल इस मैच में वापस आ गए हैं। ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ा है। बाबर ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।

IND vs PAK Match Live : टॉस जीतने वाली टीमों का रिकॉर्ड

अहमदाबाद में पिछले पांच वनडे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने दो और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम तीन मैच जीती है। इस विश्व कप में यहां एक मैच खेला गया है, जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ चेज करते हुए मैच को जीता था।

PAK vs IND World Cup Live : थोड़ी देर में होगा टॉस

महामुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें तैयार हैं। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी किया। थोड़ी देर में टॉस होगा। अब देखना है कि टॉस जीतने वाली टीम क्या फैसला करती है।

PAK vs IND World Cup Live : स्टेडियम पहुंचीं टीमें

महामुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में रंगारंग कार्यक्रम शुरू होगा। संगीतकार शंकर महादेवन, गायक सुखविंदर सिंह और अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। हालांकि, यह टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा। आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने बताया कि यह सिर्फ स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए है।

IND vs PAK Live: भारत की जीत के लिए हो रहे हवन

देशभर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन हो रहे हैं। पटना और कानपुर जैसे शहरों में लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर हवन कर रहे हैं और भगवान से उनके अच्छे प्रदर्शन का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

IND vs PAK Live Score: अहमदाबाद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

अहमदाबाद में आज भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 11 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं।

IND vs PAK Live Score: एक लाख से ज्यादा दर्शक देखेंगे मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज एक लाख से ज्यादा दर्शक मैच देखेंगे। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ है।

IND vs PAK Live Score: स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी है। फैंस तिरंगा लेकर टीम इंडिया के पक्ष में नारे लगा रहे हैं।

IND vs PAK Live Score: शानदार फॉर्म में दोनों टीमें

वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब रोहित शर्मा और बाबर आजम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।

IND vs PAK Live Score: विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

भारतीय टीम वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच में नहीं हारी है। टीम इंडिया ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम जीत के इस क्रम को जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। 1996 (बंगलूरू) और 2011 (मोहाली) में भारत को जीत मिली थी।

IND vs PAK Live Score: अहमदाबाद में 18 साल बाद वनडे में दोनों टीमें आमने-सामने

भारतीय टीम 18 साल बाद अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी। पिछली बार 2005 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने हुई थीं तब पाकिस्तान को तीन विकेट से जीत मिली थी। भारतीय टीम उस हार का बदला लेना भी चाहेगी। इस बार अहमदाबाद में एक लाख से ज्यादा दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचेंगे।

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 वनडे विश्व कप के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला होगा। टीम इंडिया का रिकॉर्ड 7-0 है।

Share :
Tagsnews of cricketnews of cricket matchnews of PAK vs IND World Cup
Previous Article

Covid Death: AIIMS की स्टडी में बड़ा ...

Next Article

UP: 30 से 35 फीसदी महंगी हो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Team
    खेल

    इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Smriti
    खेल

    IND W vs SL W: स्मृति-जेमिमा क्रीज पर

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    Uncategorizedखेल

    शार्दुल की जगह अक्षर पटेल की हुई टीम में एंट्री

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    उत्तर प्रदेशखेल

    World Cup: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Ccc
    खेल

    अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना जरूरी?

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    दिल्ली

    Delhi Traffic:इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक

    October 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 12वीं मेरिट में शिमला पिछड़ा, सिर्फ 5 छात्र शामिल

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को आटा और चावल मिलेगा महंगा

  • Dharamshala
    cricketखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: आज पंजाब-दिल्ली मुकाबला, बारिश का साया

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.