Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

दिल्ली
Home›दिल्ली›Covid Death: AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

Covid Death: AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

By hinditvnews
October 14, 2023
410
0
Virus

Covid Death: दूसरी लहर में कोरोना के कारण हुई थीं 12 गुना ज्यादा मौतें, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

Covid Death एम्स के डॉक्टरों के एक अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। डॉक्टरों ने कोरोना की लहर को लेकर तुलनात्मक अध्ययन किया है। इसमें सामने आया है कि दूसरी लहर में कोरोना के कारण 12 गुना ज्यादा मौतें हुई थीं। दूसरी लहर में 61.1 प्रतिशत मृतकों को ही को-मार्बिडिटी (कोई पुरानी बीमारी) थी। लिहाजा काफी ऐसे मरीजों ने जान गंवाई जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

HIGHLIGHTS

  1. करीब साढ़े चार गुना अधिक मरीजों को पड़ी थी ऑक्सीजन की जरूरत
  2. कोरोना के चलते फेफड़े में संक्रमण और सांस की परेशानी के हुए शिकार

नई दिल्ली। कोरोना खत्म हो चुका है, लेकिन दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण के दौरान कोरोना के भयावहता को याद करके लोग अब भी कांप उठते हैं, जब अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे।

अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। लोग अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर दम तोड़ रहे थे। चिकित्सा जगत में पहली और दूसरी लहर में कोरोना का कहर अब भी अध्ययन का विषय बना हुआ है।

इस बीच एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में कोरोना के कारण करीब 12 गुना अधिक मरीजों की मौतें हुई थीं।

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को बनाया गया था Covid अस्पताल

एम्स के डॉक्टरों का यह अध्ययन हाल ही में क्यूरियस जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। कोरोना के दौरान एम्स ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआइ) को कोविड अस्पताल बनाया था।

पहली लहर में मार्च 2020-दिसंबर 2020 के बीच इस अस्पताल में कोरोना के 6,333 और अप्रैल 2021- जून 2021 के बीच इस अस्पताल में 2,080 मरीज भर्ती हुए थे।

इन पर तुलनात्मक अध्ययन में पाया गया कि पहली लहर के दौरान अस्पताल में भर्ती कुल 2.4 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई। जबकि दूसरी लहर में 20.3 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई थी।

पहली लहर में कोरोना करीब डेढ़ प्रतिशत मरीजों की मौत का कारण बना था। जबकि दूसरी लहर में यह 17.7 प्रतिशत मरीजों की मौत का कारण बना।

अध्ययन में शामिल एक डॉक्टर ने बताया कि पहली लहर में 90.4 प्रतिशत मृतकों को कोरोना के अलावा कोई दूसरी गंभीर पुरानी बीमारी भी थी। जो लोग पहले से स्वस्थ थे उनको कोरोना से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन दूसरी लहर में 61.1 प्रतिशत मृतकों को ही को-मार्बिडिटी (कोई पुरानी बीमारी) थी।

पहली लहर में कम मरीजों को पड़ी ऑक्सीजन की जरूरत

लिहाजा काफी ऐसे मरीजों ने जान गंवाई जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। कोरोना के कारण फेफड़े में संक्रमण और सांस की परेशानी के कारण मौत के शिकार हुए।

पहली लहर में सिर्फ 9.6 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी। दूसरी लहर में 42.8 प्रतिशत मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पड़ी। इस तरह दूसरी लहर में पहली लहर की तुलना में करीब साढ़े चार गुना अधिक मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पड़ी थी।

एनसीआइ           पहली लहर   दूसरी लहर

भर्ती मरीज                6333        2080

छुट्टी पाए मरीज          6095      1589

कुल मौतें                   150        406

कुल मृत्यु दर              2.4 %     20.3 %

कोराेना के कारण मौतें   93         355

मृत्यु दर                    1.5 %      17.7 %

Share :
Tagsnews of AIIMS new delhinews of coronanews of delhi
Previous Article

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता

Next Article

भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sport
    दिल्ली

    Games:भारतीय महिला की स्वर्ण जीतने की तैयारी

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीपंजाब

    Pollution: ‘किसानों को बनाया जा रहा खलनायक

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Ghora
    दिल्ली

    Asian Games 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Aap
    दिल्ली

    Sanjay Singh Arrest:दिल्ली में AAPका प्रदर्शन

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • G
    दिल्ली

    Delhi News: G20 का सफल आयोजन

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla : हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे

    March 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू: होटल मैनेजमेंट-टूरिज्म की फीस बढ़ी, बीएड रिजल्ट घोषित

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकल के आरोप में 18 यूजी छात्रों के पेपर रद्द

  • Ai
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम सभाओं में मोबाइल ऐप से होगी जनभागीदारी, AI रखेगा नजर

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.