Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Weatherउत्तर प्रदेश
Home›Weather›मेरठ: भीषण गर्मी के चलते 23 मई तक स्कूल बंद

मेरठ: भीषण गर्मी के चलते 23 मई तक स्कूल बंद

By hinditvnews
May 21, 2026
113
0
School

Meerut Schools Closed: इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण डीएम ने जारी किया ये आदेश

हिंदी टीवी न्यूज, मेरठ। Published by: Megha Jain Updated Thu, 21 May 2026

Meerut Schools Remain Closed due to Heatwave: मेरठ में भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं हैं। जिलाधिकारी वीके सिंह ने 21 से 23 मई तक प्री-प्राइमरी से कक्षा दस तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

Meerut Schools Close: यूपी के मेरठ में तेज धूप और लू ने लोगों को झुलसा दिया है। सूरज निकलते ही सुबह से ही आसमान से आग बरसती महसूस हो रही है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। दोपहर तक हालात इतने खराब हो गए कि सड़क और बाजारों में सन्नाटा रहा। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। 25 मई से गर्मी का प्रकोप नौतपा शुरू होने से पारा और बढ़ेगा। वहीं, जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से ही ऐसा महसूस होने लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लू के थपेड़ शरीर को झुलसा रहे हैं।

नौतपा का भी 25 मई से आगाज हो जाएगा, ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरसेगी। 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार का दिन सीजन में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और साफ आसमान के चलते गर्मी में और इजाफा हो रहा है।
दोपहर के समय लू चलने से स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम देखने को मिल रही है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर ही निकले।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 263 दर्ज किया गया। गंगानगर में 190, जयभीम नगर में 256, एमआईईटी कॉलेज के पास 354, पल्लवपुरम में 251 दर्ज किया गया।

पिछले पांच दिन का तापमान
16 मई- 39.6
17 मई- 41.3
18 मई- 42.4
19 मई- 43.6
20 मई – 44.0

गर्मी और लू के कारण 23 मई तक स्कूलों में अवकाश
मेरठ में बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनजर जिलाधिकारी वीके सिंह ने 21 से 23 मई तक प्री-प्राइमरी से कक्षा दस तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है। अत्यधिक गर्मी के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। पर्याप्त पानी और सावधानियों का ध्यान रखने को कहा गया है।

सहारनपुर : 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, 44 डिग्री पर पहुंचा पारा
सहारनपुर जनपद में गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बीते 12 वर्षों में 20 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर नहीं गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। बागपत में 43, मुजफ्फरनगर में 42, शामली में 42 और बिजनौर में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Share :
Tagshindi newsmeerut newsMeerut Weather Update Schools Closed Till May 23 Due to Severe Heatwave and Rising Temperaturesuttar pradesh
Previous Article

Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर ...

Next Article

राजस्थान: आधार डेटा पर खतरा, AI टूल्स ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Raman
    Chandigarh Newsपंजाब

    भ्रष्टाचार पर एक्शन: जालंधर विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी व लैब टेक्नीशियन भर्ती, जानें अंतिम तिथि

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Drone Latest
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कालसी में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाएं तेज़

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Rajbhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी कर्मचारियों के विधेयक पर राज्यपाल का फैसला

    January 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव: वार्ड पुनर्सीमांकन पूरा, 25 मार्च तक रोस्टर जारी

  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बीपीएल परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड, बीमार लोग भी होंगे शामिल

  • कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    अयोध्या से गहरा नाता, PM मोदी भी मुरीद…रथ में सवार होकर निकलेंगे भगवान रघुनाथ; आज से शुरू हो रहा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव

Timeline

  • August 20, 2026

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • August 20, 2026

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • August 20, 2026

    Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • August 20, 2026

    India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • August 20, 2026

    VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring ...

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.