Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मेरठ: शताब्दीनगर से जल्द दौड़ेगी नमो भारत, 10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार

मेरठ: शताब्दीनगर से जल्द दौड़ेगी नमो भारत, 10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार

By hinditvnews
April 7, 2025
90
0
Namo Train

Meerut:10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार, जल्द शताब्दीनगर से फर्राटा भरेगी नमो भारत, ‘जर्नी प्लानर’ बनेगा मददगार

हिंदी टीवी न्यूज़, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025

मेरठ में रैपिड ट्रेन का शताब्दीनगर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन में विलंब होता जा रहा है। पहले ट्रेन के होली के बाद चलने की संभावना थी लेकिन अब 10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद जल्द ही शताब्दीनगर तक इस ट्रेन से यात्री फर्राटा भर सकेंगे।

नमो भारत रैपिड ट्रेन का शताब्दीनगर (शॉप्रिक्स मॉल) से होली के आसपास संचालन करने का दावा पूरा नहीं हुआ है। इस माह भी यहां से संचालन हो पाना मुश्किल है। यहां से संचालन के लिए ट्रैफिक एंड सिग्नल, बिजली, सीएमएस 10 से अधिक विभाग और अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त की टीम निरीक्षण करेगी। इसके लगभग 15 दिन बाद रैपिड का यहां से संचालन शुरू होगा। फिलहाल नमो भारत का मेरठ साउथ से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन चल रहा है।

मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरीडोर का शहर में पहला स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के केंद्र रूप में विकसित होना है। यहां न केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। दो भाग में बनी पार्किंग में 1200 वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

शताब्दीनगर में 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। शताब्दीनगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। छह किलोमीटर के इस अतिरिक्त खंड में शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन के अलावा परतापुर और रिठानी के दो मेट्रो स्टेशन भी होंगे।

‘जर्नी प्लानर’फीचर से मिलेगी यात्रा के समय और इंटरचेंज देखने की भी सुविधा
नमो भारत यात्रियों की यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने नमो भारत एप में एक आकर्षक फीचर ‘जर्नी प्लानर’ की शुरुआत की है। इस फीचर के साथ, यात्री एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके नमो भारत और मेट्रो नेटवर्क में अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह फीचर एक स्टेशन से दूसरे के बीच के यात्रा के लिए स्मार्ट रूट का सुझाव देता है। यात्री इससे सबसे तेज़ और कुशल रूट की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अनुमानित यात्रा समय और सुझाए गए इंटरचेंज भी देख सकते हैं।

इसमें नमो भारत, मेट्रो एवं फ़र्स्ट एंड लास्ट माइल की यात्राएं शामिल हैं। एक ही प्लेटफॉर्म पर नमो भारत और मेट्रो दोनों के टिकट एक साथ बुक करने की सुविधा भी इसमें मिलेगी। इससे यात्रियों को दो अलग-अलग एप पर जाकर दोनों माध्यमों के लिए अलग-अलग टिकट बुक करने की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे नमो भारत एप पर ही पूरी यात्रा का अनुमानित किराया देखकर, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग द्वारा एकल और सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं।

इसका प्रयोग करने के लिए यात्रियों को नमो भारत एप के जर्नी प्लानर सेक्शन में जाना है और अपने आरंभ स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का चुनाव करना है। ऐसा करते ही एप नमो भारत और मेट्रो कनेक्शन के साथ एकीकृत मार्ग दिखाने लगेगा। इसके बाद, यात्री दिखाए गए विकल्पों में से अपनी सुविधा और पसंद का मार्ग चुनकर अपनी यात्रा की पुष्टि कर सकते हैं। इसके बाद ये आपको भुगतान की विंडो पर ले जाएगा, जहां भुगतान करते ही यह क्यूआर-आधारित ई-टिकट जनरेट कर देगा।

सिग्नल और लाइट का काम हुआ पूरा, कई काम अधूरे 
शताब्दी नगर स्टेशन पर सिग्नल, ट्रैकिंग, लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अभी सिविल कार्य पूरा नहीं हुआ है। सीढ़ियों के लिए लेंटर डाला गया है। पार्किंग का काम भी अभी अधूरा है। जनसंपर्क अधिकारी पुनीत का कहना है कि जून तक शताब्दीनगर से रैपिड संचालन का समय निर्धारित है। इसी अवधि से पूर्व संचालन का प्रयास किया जा रहा है।

 

Share :
Tags'Journey Planner' will be helpfulhindi newsmeerut newsMeerut: Namo Bharat will soon run from Shatabdinagaruttar pradesh
Previous Article

यूपी: रेलकर्मी सौरभ की हत्या, पत्नी शिवानी ...

Next Article

विश्व स्वास्थ्य दिवस: IGMC शिमला में जून ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maha Kumbh
    उत्तर प्रदेशशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kumbh Mela 2025: कुंभ के लिए सड़क और वायु मार्ग से भी यात्रा करवाएगा आईआरसीटीसी

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे होंगे पांच प्रोजेक्ट, निगम के मेयर ने दिए सभी एजेंसियों ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Baddi
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा करने के लिए मंगाया था भारी मात्रा में केमिकल, कामगारों ने ये कहा

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Sirmaur
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Nahan: महाराजा सिरमौर की ब्यूक कार शाही शान से दौड़ेगी

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    उत्तराखण्ड

    Haridwar: यूपी आरपीएफ सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी तैनाती

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    हेली सेवा: 1 अक्टूबर से पिथौरागढ़-मुनस्यारी-धारचूला रूट शुरू

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कुल्लू जिले के स्कूलों में 2 फरवरी तक रहेगा अवकाश

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहित ठाकुर बोले- मर्ज हुए 1094 स्कूलों में पढ़ने वाले 674 विद्यार्थियों ने दूसरी जगह लिए दाखिले

Timeline

  • January 15, 2026

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • January 15, 2026

    FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • January 15, 2026

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • January 15, 2026

    Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • January 15, 2026

    BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced At An Affordable Premium Of Inr 1025

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at ...

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Skyscanner Launches A Smarter Way To Find 2026's Cheapest Destinations: New Cheapest Destination Planner

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.