Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: सीएम ने किया 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ

Himachal: सीएम ने किया 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ

By hinditvnews
March 5, 2024
354
0
Ccc

Himachal: सीएम ने किया 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ, विकास खंडों में मिलेगी एंबुलेंस

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पशुपालन विभाग की 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रथम चरण में 44 विकास खंडों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पशुपालन विभाग की 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रथम चरण में 44 विकास खंडों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। इस पर 7.04 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इनमें से बिलासपुर, ऊना, सोलन व कुल्लू में तीन-तीन, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी व शिमला में पांच, चंबा, सिरमौर व हमीरपुर में चार-चार, किन्नौर में एक तथा कांगड़ा जिला में सात मोबाइल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पशु संजीवनी कॉल सेंटर का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों सेवाओं के आरंभ होने से प्रदेश के पशुपालक किसी भी कोने से टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर आपात स्थिति में गंभीर पशु रोगों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा सेवा अपने घरद्वार पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एंबुलेंस के साथ एक पशु चिकित्सक तथा एक फार्मासिस्ट उपलब्ध होंगे। जब भी किसी पशुपालक को आपात स्थिति में मदद चाहिए होगी तो वह टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकेंगे और उन्हें नजदीकी पशु चिकित्सा सेवा के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवा किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में चरणबद्ध तरीके से इस सेवा का विस्तार किया जा रहा है।

 सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पशुपालकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए अनेक कदम उठा रही है। प्रदेश दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है, जहां पर गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जिला कांगड़ा के ढगवार में एक लाख 50 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने जा रही है।
इसकी क्षमता तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकती है। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित होगा। इस पर 226 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास कर रही है, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाकर ही प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए कृषि क्षेत्र में अनेक योजनाएं आरंभ की हैं तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन परियोजना का पट्टा अवधि पूरी हो रही है और हिमाचल को उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखेगी। इस अवसर पर कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, विधायक नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. प्रदीप शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share :
Tagsnews of bilaspurnews of chambanews of cm sukkhunews of hamirpurnews of himachal pradeshnews of kangranews of mandinews of shimlanews of sirmournews of solannews of una
Previous Article

इंग्लैंड क्रिकेटर Jonny Bairstow ने धर्मशाला मैदान ...

Next Article

हिमाचल कैबिनेट बैठक में डाॅक्टरों की मांगों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: जून में होंगी स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Sukh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: फिल्म शूटिंग के लिए नाना पाटेकर, राजपाल यादव आज पहुंचेंगे शिमला

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ऑनलाइन जमा करवाएं बिल

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

    March 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Manrega
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MNREGA: हिमाचल में कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ की ग्रांट

  • School Bus
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: पांच छात्र घायल

  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रजनी को मकान के लिए प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.