हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार
हिंदी टीवी न्यूज, श्यामपुर (हरिद्वार)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Sep 2026
चंडी घाट बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंडी घाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। बेटी ने तुरंत नहीं एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है I














