Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: छात्र आंदोलन के बाद HPU ने फीस में 10% कटौती, हॉस्टल शुल्क बढ़ोतरी वापस ली

हिमाचल: छात्र आंदोलन के बाद HPU ने फीस में 10% कटौती, हॉस्टल शुल्क बढ़ोतरी वापस ली

By hinditvnews
August 22, 2026
73
0
hpu

हिमाचल: छात्र आंदोलन के आगे झुका एचपीयू, फीस में 10 फीसदी कटौती, छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी भी वापस

हिंदी टीवीन्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Aug 2026

एचपीयू शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। छात्र आंदोलन के आगे झुकते हुए हिमाचल विवि प्रशासन ने फीस में दस फीसदी तक की कटौती करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। छात्र आंदोलन के आगे झुकते हुए हिमाचल विवि प्रशासन ने फीस में दस फीसदी तक की कटौती करने का फैसला किया है। नई दरों को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने सामान्य फीस में 10 फीसदी कटौती के साथ तीन शुल्कों में भी संशोधन किया है। स्नातक पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,000 से घटाकर 500 रुपये कर दिया है। स्नातकोत्तर पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,200 से घटाकर 600 रुपये और सुधार शुल्क 1,200 से घटाकर 800 रुपये कर दिया है।

छात्रावास शुल्क में की गई 25 फीसदी बढ़ोतरी पूरी तरह वापस होगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों में पहले लागू शुल्क संरचना ही प्रभावी रहेगी। समिति ने संशोधित शुल्क को लेकर महत्वपूर्ण सिफारिश भी की है। नई फीस केवल 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों को संशोधित फीस से बाहर रखा जाएगा। विवि की वित्तीय स्थिति का मुद्दा भी समिति की रिपोर्ट में शामिल है। समिति ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ की अनुदान सहायता कटौती का मामला सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उठाने की सिफारिश की है।
सीएम के निर्देशों के बाद लिया फीस कटौती का निर्णय
विश्वविद्यालय में गठित उच्चस्तरीय समिति ने शुल्कों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया। समिति ने मसौदा तैयार किया। कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद आवश्यक कटौती का निर्णय लिया गया। 28 मार्च को कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में फैसला लेने के बाद से छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई ने बढ़ी फीस को लेकर लगातार प्रदर्शन किए।
कितनी कम होंगी दरें
बीए की फीस 5,000 से बढ़ाकर 5,500 रुपये की गई थी। अब 10 फीसदी कटौती के बाद यह करीब 4,950 रुपये रहेगी। बीसीए की फीस 33,000 से घटकर 29,700 रुपये होगी। परीक्षा शुल्क 1,600 से घटकर 1,440 रहेगा। एचपीयू यूआईटी में बीटेक की फीस 10 कटौती के बाद 90,939 से 81,845 रुपये हो जाएगी।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: HPU yields to student protests; 10 percent fee cut and hostel fee hike rolled back.hindi newsshimla news
Previous Article

HPBOSE: 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% छात्र ...

Next Article

हिमाचल: 25 अगस्त से शुरू होगी मणिमहेश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Trala
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: नेशनल हाईवे पर पुआल से लदा ट्रॉला बना आग का गोला

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना किया”

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • I Want
    फ़िल्ममनोरंजन

    I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का अनोखा टीजर जारी

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hmpv
    उत्तर प्रदेश

    West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, मेरठ में अलर्ट, शालीमार एक्सप्रेस 9 मार्च तक रद्द

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Budget 25
    CHANDIGHARबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट की उम्मीद

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, दिल्ली में रेंग रहे वाहन; कहां-कहां है भारत बंद का असर?

    February 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dhaniram
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

  • cm hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal HAS Transfer: सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लोकसभा चुनाव से पूर्व 42 HAS अधिकारी बदले

  • Hrtc
    Chandigarh Newsपंजाबशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमृतसर में टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग

Timeline

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

  • November 20, 2026

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • November 20, 2026

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • November 20, 2026

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • November 20, 2026

    Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • School

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.