Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

पंजाब
Home›पंजाब›रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया

रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया

By hinditvnews
June 11, 2024
280
0
Bittu

Punjab: रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बनी एनडीए सरकार में पंजाब से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार 3.0 का गठन हो गया है। मंत्रियों को मंत्रालय भी दे दिए गए हैं। लुधियाना से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें  लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा आलाकमान ने भरोसा जताया है, इससे साफ है कि भाजपा के लिए पंजाब काफी महत्वपूर्ण है। बिट्टू पंजाब से ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिनको मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे हैं। पहली बार 2009 में वे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में वे लुधियाना संसदीय सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन एक बार भी उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए और लुधियाना से चुनाव लड़े, लेकिन वे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से बीस हजार से अधिक वोट से हार गए।

पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली और सभी 13 सीट पर भाजपा उम्मीदवार हार गए, तब लगा कि इस बार केंद्र में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा आलाकमान ने बिट्टू को मंत्री बना कर सीमावर्ती राज्य पंजाब का पूरा ध्यान रखा है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए भाजपा ने जट सिख चेहरे पर दांव खेला है। वह पंजाब में खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

लुधियाना से सीट से मनीष तिवारी भी रह चुके हैं मंत्री
कांग्रेस नेता व चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी लुधियाना संसदीय सीट पर वर्ष 2009 से लेकर 2014 तक सांसद रहे और पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2012 से लेकर 2014 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे। बिट्टू से पहले उनको ही केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली है।

अमित शाह ने पूरा किया वादा
लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में प्रचार करने आए गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से एलान किया था कि लुधियाना वालो आप रवनीत बिट्टू को जिताकर भेजो, उसे बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा। हालांकि, बिट्टू लुधियाना से चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर अमित शाह ने अपना वादा पूरा कर दिया है।

मोदी सरकार ने तैयार किया है पंजाब का रोड मैप: बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि मोदी सरकार ने कैबिनेट में जगह देकर पूरे पंजाब को मान बख्शा है। पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी संभालने को वे पूरी तरह तैयार हैं। पीएम मोदी एवं अमित शाह ने सूबे के विकास का पूरा रोड मैप तैयार कर रखा है। अब उस पर काम करके सूबे को आगे ले जाना है। यहां के किसान, मजदूर, गरीब, उद्योग, व्यापार जगत की समस्याओं को केंद्र से हल कराने में वे पुल का काम करेंगे। बिट्टू ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव हैं।

लुधियाना से दो सांसद व एक केंद्रीय मंत्री
पंजाब की आर्थिक राजधानी कई मायनों में खास है। एक तरफ यहां के साइकिल, होजरी, टेक्सटाइल उद्योग का गढ़ है, वहीं यह राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। अब लुधियाना के पास दो सांसद एवं एक केंद्रीय मंत्री है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना संसदीय सीट से सांसद हैं। अब भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं।

बिट्टू को अन्य राज्य की सीट से जाना होगा राज्यसभा
बिट्टू को संसद तक पहुंचने के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना होगा। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 117 में से 92 विधायक जीत कर आए थे। पंजाब में भाजपा के पास राज्यसभा की कोई सीट नहीं है। ऐसे में बिट्टू को अगले छह माह में किसी अन्य राज्य की सीट से राज्यसभा पहुंचना होगा। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने पहले ही रणनीति बना रखी है।

पंजाब से हारने वाले चौथे नेता को जिम्मेदारी
पंजाब से अरुण जेटली चुनाव हार गए थे लेकिन उनको 2014 में केंद्र में मंत्री बनाया गया। अंबिका सोनी चुनाव हार गई थीं लेकिन उनको राज्यसभा में भेजकर मंत्री बनाया गया। वहीं हरदीप पुरी चुनाव हार गए थे, उनको मंत्री बनाया गया। अब बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं और उनको छह माह के भीतर राज्यसभा भेजकर सदस्य बनाया जाएगा ताकि मंत्री पद बरकरार रह सके।

 

 

Share :
Tagsnews of ludiananews of modinews of punjabnews of ravneet singh bittunewss of chandigaarh
Previous Article

By-Election 2024: बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा ...

Next Article

Chandigarh: करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Verka
    पंजाब

    पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने BJP को कहा अलविदा

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • पंजाब

    Punjab: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherपंजाब

    Punjab Mausam: पंजाब में अधिकतम पारे में 2.2 डिग्री की गिरावट से गर्मी से मामूली राहत

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: दलाई लामा ने मोदी को दी बधाई

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Aap
    पंजाब

    Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल आज आएंगे अमृतसर

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Siddu
    पंजाब

    Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां

    February 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (47)
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस, जम गया तेल, दूध और पानी

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 78 स्कूल और 16 कॉलेज होंगे मर्ज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

  • Aag
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सुबाथू के जाड़ला में चलती कर में लगी आग

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.