Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›रामलला की श्रेष्ठतम मूर्त‍ि की गर्भगृह में होगी प्राण-प्रतिष्ठा

रामलला की श्रेष्ठतम मूर्त‍ि की गर्भगृह में होगी प्राण-प्रतिष्ठा

By hinditvnews
October 6, 2023
450
0
Ayodhya

रामलला की श्रेष्ठतम मूर्त‍ि की गर्भगृह में होगी प्राण-प्रतिष्ठा, जान‍िए अन्‍य दो प्रत‍िमाओं का क्‍या होगा…?

Ram Mandir Ayodhaya राम मंद‍िर में रामलला की श्रेष्ठतम मूर्त‍ि की गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। जबक‍ि अन्‍य आकार ले रही दो मूर्त‍ियों को भी 75 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में ही स्थापित किया जाएगा। बता दें क‍ि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन प्रसिद्ध मूर्तिकार इसी वर्ष अप्रैल माह से अयोध्या में ही रामलला की मूर्तियां गढ़ रहे हैं।

 अयोध्या। नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में 15 से 24 जनवरी के बीच संयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बीच रामलला की एक मूर्ति स्थापित की जाएगी, किंतु स्थापना के लिए तीन मूर्तियां निर्मित हो रही हैं। इसमें से जो श्रेष्ठतम होगी, उसे गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। बाकी दो मूर्तियों का क्या होगा, इसके लिए बहुत चिंता किए जाने की जरूरत नहीं है।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर चौपाल कहते हैं, हम सनातनधर्मी हैं और श्रीराम के अनन्य अनुरागी हैं। ऐसे में इतने यत्न से तैयार की जा रहीं रामलला की मूर्तियों की अवमानना का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह ठीक है कि तीन में से जो श्रेष्ठतम मूर्ति होगी, उसकी ही स्थापना गर्भगृह में संभव होगी। तथापि रामलला की बाकी दो मूर्तियों से भी पूरा न्याय होगा।

इनकी भी प्राण प्रतिष्ठा होगी और नियमित पूजा-सेवा सुनिश्चित होगी और उन्हें 75 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में ही स्थापित किया जाएगा। इसी माह सात एवं आठ तारीख को प्रस्तावित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में स्थापना के लिए श्रेष्ठतम मूर्ति का चयन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय कर लिया जाएगा कि रामलला की बाकी दो मूर्तियां कहां स्थापित की जाएं।

दिग्गज मूर्तिकार गढ़ रहे रामलला की मूर्ति

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन प्रसिद्ध मूर्तिकार इसी वर्ष अप्रैल माह से अयोध्या में ही रामलला की मूर्तियां गढ़ रहे हैं। मूर्तियां गढ़ने वाले मूर्तिकारों में कर्नाटक के गणेश भट्ट एवं अरुण योगीराज तथा राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय हैं। गणेश भट्ट कर्नाटक की नेल्लिकारू चट्टान (काले पत्थरों) से मूर्ति बना रहे हैं।

नेल्लिकारू चट्टानों को श्याम शिला या कृष्ण शिला के रूप में भी जाना जाता है। उनका रंग भगवान राम एवं कृष्ण की तरह श्यामवर्णी है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज कर्नाटक से ही प्राप्त एक अन्य चट्टान से मूर्ति बना रहे हैं। यह चट्टान भी श्रीराम के अनुरूप श्यामवर्णी है। सत्यनारायण पांडेय मकराना के संगमरमर से रामलला की मूर्ति गढ़ रहे हैं।

रामलला की मूर्ति मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार वासुदेव कामथ द्वारा बनाए गए रेखाचित्र पर आधारित है। उन्होंने इसी वर्ष के आरंभ में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को रामलला के पेंसिल से बने कुछ स्केच यानी रेखाचित्र भेंट किए थे। कर्नाटक के करकला नामक कस्बे में जन्मे कामथ मुंबई में पले-बढ़े। उनकी रामायण श्रृंखला की 28 पेंटिंग विश्व स्तर पर प्रशंसित हैं। कामथ पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित अपनी पेंटिंगों के लिए जाने जाते हैं।

 

 

Share :
Tagsnews of ayodhyanews of luckhnownews of ram mandir of ayodhyanews of ramlalanews of upnews of uttarpraesh
Previous Article

स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने ...

Next Article

SC-ST और OBC को लेकर लिया बड़ा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Meerut News: दुर्गा टायर फैक्ट्री में भीषण हादसे से हड़कंप

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Ram
    उत्तर प्रदेश

    मंदिर-मंदिर राम: दशरथगद्दी में बैठकर न्याय करते थे महाराज दशरथ,

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेश

    22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घोषित किया जाए सार्वजनिक अवकाश

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • 18 01 2024 Anupam Kher Ram Mandir 23632120
    India Newsधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir: ‘श्री राम लला का अवध लौटना…’, अनुपम खेर ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कही ये ...

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्‍या में उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

    January 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नादौन सहकारी सभा में 10.38 करोड़ का गबन, विजिलेंस जांच की सिफारिश

  • Water
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में सूखे से 15 से 25 फीसदी पेयजल योजनाएं प्रभावित

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम पंचायतों के न्यायिक अधिकार खत्म, अब मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.