Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

  • UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

  • UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

मौसमहिमाचल प्रदेश
Home›मौसम›अलर्ट के बीच कई भागों में भारी बारिश, करसोग में एक दिन की छुट्टी

अलर्ट के बीच कई भागों में भारी बारिश, करसोग में एक दिन की छुट्टी

By hinditvnews
August 7, 2024
220
0
Weather Alert

अलर्ट के बीच कई भागों में भारी बारिश, करसोग में एक दिन की छुट्टी

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है। करसोग उपमंडल में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई मार्गों पर आवाजाही ठप है। खराब मौसम के कारण विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न स्थितियों और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उपमंडल के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में आज एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
वहीं समेज में लापता 33 लोगों को खोजने के लिए जारी सर्च अभियान में बारिश बाधा बन गई है। भारी बारिश के कारण यहां बचाव दल फंसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मंगलवार रात को पांवटा साहिब में 116.6, धौलाकुआं 76.5, करसोग 64.2, नाहन 56.1, नारकंडा 44.5, कटौला 44.3, घमरूर 42.8, शिमला 27.8, सोलन 19.0, मंडी 16.2 व चंबा में 14.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

दो दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 7 व 10 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 8-9 और 11 से 13 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। अलर्ट को देखते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

शिमला में जगह–जगह पेड़ ढहे, कई इलाकों में भूस्खलन से मकानों को खतरा
शिमला शहर में जारी बारिश से कई जगह पेड़ ढह गए हैं। इससे सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है। सांगटी, कृष्णानगर, संजौली में बहुमंजिला भवन खतरे की जद में हैं। शिमला में यूएस क्लब के समीप मच्छी वाली कोठी के रास्ते में पेड़ गिर गया। एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

बारिश के बीच हेलीपैड के लिए जगह समतल करने में जुटे मलाणा के लोग
बारिश के बीच मलाणा के लोग हेलीपैड अ के लिए जगह बनाने में जुट गए हैं। ग्रामीणों को अब हेलिकॉप्टर का ही सहारा है। बुधवार को मलाणा के लोग भारी संख्या में हेलीपैड के लिए जगह समतल करने में जुटे रहे। मलाणा में राशन का स्टॉक समाप्त है। बिजली व  पानी की आपूर्ति भी ठप है। 2500 की आबादी वाले मलाणा के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। मलाणा पंचायत के उप प्रधान रामजी ठाकुर ने कहा कि मलाणा के समीप हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड के लिए जगह बनाई जा रही है।

जोगिंद्रनगर उपमंडल में भारी बारिश, बाजार में हुआ जलभराव
जोगिंद्रनगर उपमंडल में बुधवार को भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।भूस्खलन के कारण सियुरी से छपरोट सड़क बंद हो गई है। कई पेड़ भी गिर गए हैं। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे तालाब बन गया। हाईवे पर साईं बाजार, आदर्श कन्या पाठशाला, पुलिस थाना चौक, रेलवे स्टेशन के समीप जलभराव हुआ है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर 23.0, भुंतर 22.0, कल्पा 16.4, धर्मशाला 20.5, ऊना 23.2, नाहन 23.3, पालमपुर 20.0, सोलन 20.5, मनाली 19.2, कांगड़ा 22.4, मंडी 22.7, बिलासपुर 25.3, हमीरपुर 25.2, चंबा 23.5, कुफरी 15.0, नारकंडा 14.0, भरमौर 19.3, रिकांगपिओ 18.9, धौलाकुआं 24.7, बरठीं 25.1, समदो 18.0, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर  25.0, नेरी 24.8 व सैंज में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

darnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सोनप्रयाग

Share :
Tagsweather
Previous Article

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना; ...

Next Article

बाढ़ के बाद भूस्खलन बना परेशानी, मलबा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कुछ भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून और बागेश्वर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, नैनीताल में भारी बारिश के आसार

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    उत्तराखण्ड

    देहरादून समेत तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    August 20, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं ठप

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल फर्जी शिक्षक मामला: हरियाणा के 3 दोषी, 1 साल की सजा

  • Panchayat1
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सुक्खू से बैठक का इंतजार

Timeline

  • June 16, 2026

    Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

  • June 16, 2026

    UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

  • June 16, 2026

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • June 16, 2026

    Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • June 16, 2026

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ashok

    Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Ayodhya Ram Mandir Timings And History 1

    UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Yogi

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.