Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›विधानसभा की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 जवान, क्यूआर कोड से जांचेंगे प्रवेशपत्र

विधानसभा की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 जवान, क्यूआर कोड से जांचेंगे प्रवेशपत्र

By hinditvnews
August 20, 2024
340
0
himachal

विधानसभा की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 जवान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 27 अगस्त से नौ सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 500 पुलिस जवान सुरक्षा बंदोबस्त देखेंगे। क्यूआर कोड से प्रवेश पत्र जांचने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को मानसून सत्र के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अधिकारी दीर्घा में सिर्फ प्रशासनिक सचिव बैठेंगे। इसके बाद विभागों के प्रमुख आ सकेंगे। प्रवेशपत्र सिर्फ ऑनलाइन ही बनेंगे। बिना मंजूरी किसी के भी प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 60 होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा प्रबंधों से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सदन के अंदर दिए गए निर्देशों की अक्षरश: परिपालना हो। परिसर में उच्च स्तरीय कानून व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।पठानिया ने कहा कि सदस्यों को सदन में आने-जाने में किसी भी तरह की असुविधा न हो। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विधानसभा सचिवालय में ई-प्रवेशपत्र ऑनलाइन आवेदन पर ही दिया जाएगा। ई-विधान प्रणाली के तहत विधानसभा सचिवालय इसे ऑनलाइन तरीके से मुद्रित करेगा। यह आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र की जांच के लिए पुलिस द्वारा कंप्यूटरीकृत जांच केंद्र, मुख्य द्वारों पर स्थापित किए जाएंगे।

पठानिया ने कहा कि क्यूआर कोड के माध्यम से फोटोयुक्त ई-प्रवेश पत्र को लैपटॉप के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। इन केंद्रों पर हर व्यक्ति का डाटाबेस बनेगा, जिसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से मॉनिटर करेगी। उन्होंने कहा कि ई-प्रवेश पत्र ई-विधान के अंतर्गत बनाए जाएंगे। निर्णय लिया गया कि प्रेस संवाददाताओं का प्रवेश यथावत गेट नंबर 3, 4, 5 व 6 से ही रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने पहचानपत्र प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी व अन्य पासधारक अपना शासकीय पास किसी अन्य को स्थानांतरित नहीं करेगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में पुलिस प्रमुख डॉ. अतुल वर्मा, पुलिस महानिदेशक सीआईडी एसआर ओझा, पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता संतोष पटियाल, जिलाधीश अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग राजीव कुमार, विधानसभा के संयुक्त सचिव बेग राम कश्यप तथा संयुक्त निदेशक लोक संपर्क एवं प्रोटोकॉल हरदयाल भारद्वाज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जनता प्रतीक्षालय में कर सकेगी मुख्यमंत्री, मंत्रियों से मुलाकात
मुख्यमंत्री तथा मंत्री परिषद के सदस्यों से आगंतुक तथा जनप्रतिनिधिमंडल विधानसभा स्थित प्रतीक्षालय में समय मिलने पर मिल सकेंगे। पुलिस विभाग और गुप्तचर विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल से इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। विधानसभा परिसर में सत्र के दौरान एक एंबुलेंस भी डॉक्टर के साथ तैनात रहेगी। आगंतुक तथा स्कूली बच्चे विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी पास मिलने के बाद कार्यवाही देख सकेंगे।

 

Share :
Tagshimachalvidhanshaba
Previous Article

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का आईजीएमसी से सचिवालय ...

Next Article

हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिले 357 नए परिचालक, तैनाती आदेश जारी

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    वन विकास निगम का डीएम 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, इस काम को करवाने के लिए मांग रहा था ...

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट है कर्मचारी राजनीति

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    सीपीएस की पत्नी के टिपर व पोकलेन का चालान, 75 हजार जुर्माना वसूला

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सोनिया गांधी से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नुकसान से अवगत करवाया

    August 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (58)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: आंधी के साथ तेज बारिश…, हिमाचल में आज से फिर बदलने जा रहे हैं मौसम के तेवर

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: तीन साल में नष्ट होगा आरटीआई रिकॉर्ड, सरकार ने लिया फैसला

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में 15% आरक्षण

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.