Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

cricketखेलदिल्ली
Home›cricket›विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

By hinditvnews
May 12, 2025
457
0
Virat

Virat Kohli Test Retirement: कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 May 2025

Virat Kohli Test Retirement: कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए।

भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे हैं। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि बुधवार को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदमे में हैं। इसी के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक अध्याय का अंत हो गया। भारत को इंग्लैंड का दौरा अगले महीने करना है। इस दौरान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

कोहली ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं। जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’ उन्होंने आगे अपनी टेस्ट कैप नंबर ‘269’ लिखा और लिखा ‘साइनिंग ऑफ’।

विराट अब सिर्फ वनडे में खेलेंगे
विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वह पिछले साल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली तीनों प्रारूप में रह चुके हैं कप्तान
कोहली तीनों प्रारूप में टीम इंडिया की कमान भी संभाल चुके हैं। वह 2014 में धोनी के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार कप्तान बने थे। तब से लेकर 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे तक टेस्ट में कप्तान रहे। वहीं, 2021 में उनसे टी20 और वनडे की कप्तानी छीन ली गई थी। कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू में 20 जून 2011 को सबिना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, आखिरी टेस्ट उन्होंने इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

कोहली का हाल फिलहाल में खराब प्रदर्शन
कोहली का प्रदर्शन पिछली दो टेस्ट सीरीज में बेहद खराब रहा था और इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पिछले साल भारत आकर टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज में कोहली तीन मैचों की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली पांच मैचों की नौ पारियों में 190 रन बना पाए थे। इसमें एक शतक शामिल है। कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट में ही शतक लगाया था। इसके बाद आठ पारियों में वह केवल 90 रन बना सके। कोहली आठ बार आउट हुए और इसमें से सात बार वह ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए।

 

Share :
TagsBig Decision After Rohit Sharma Retirement Know All About Itcricket newsdelhi newshindi newsVirat Kohli Retires From Test Cricket
Previous Article

उत्तरकाशी: बारिश में भी गंगोत्री-यमुनोत्री दर्शन को ...

Next Article

संघर्ष विराम पर नरवणे: ‘युद्ध कोई बॉलीवुड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cricket news
    खेल

    एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • metro news
    राष्ट्रीय

    G-20 Summit: दिल्ली पुलिस की सलाह, 8 से 10 सितंबर तक मेट्रो का करें उपयोग; बसों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, युवक और महिला शामिल

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, धामी होंगे शामिल

    August 5, 2026
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    June 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Mata
    कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

  • 06 10 2024 Sanjauli Mosque 23810648
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Masjid Dispute: मुस्लिम पक्ष गिराएगा मस्जिद का अवैध ढांचा, खुद ही उठाना होगा खर्च; कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

  • Himachal Borad
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बोर्ड ने छात्रों को दी आफत, तो CBSE ने दी राहत; 10-12वीं की परीक्षा में दिया समय, इस दिन होगा एग्जाम

Timeline

  • October 27, 2026

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • October 27, 2026

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • October 27, 2026

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • October 27, 2026

    हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • October 27, 2026

    Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitta

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Cm

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Dharamshala

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.