Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Media OutReach Newswire Appoints Kitty Lee as Managing Partner, Greater China to Spearhead Chinese Brand Expansion into Global Markets

  • Boldpurity® Declares the End of the 10-Step Routine

  • Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

  • Super Kings Academy Welcomes Numeros Motors as Official Partner

  • Galgotias Students Land Dream Jobs as Top Corporates Drive Strong Placement Season

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विश्लेषण: बंटती रेवड़ियों, बजट के असंतुलित बंटवारे ने भी किया बंटाधार, हिमाचल की खराब अर्थव्यवस्था बनी मुद्दा

विश्लेषण: बंटती रेवड़ियों, बजट के असंतुलित बंटवारे ने भी किया बंटाधार, हिमाचल की खराब अर्थव्यवस्था बनी मुद्दा

By hinditvnews
September 5, 2024
143
0
Himachal Pradesh

सत्ता पक्ष अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्तीय अनुशासन के कड़े फैसले लेने की बात कर रहा है तो विपक्ष राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लगा रहा है।

हिमाचल प्रदेश की खराब अर्थव्यवस्था इन दिनों फिर बड़ा मुद्दा बन गई है। सत्ता पक्ष अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्तीय अनुशासन के कड़े फैसले लेने की बात कर रहा है तो विपक्ष राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लगा रहा है। ऐसा हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि वेतन पांच तारीख और पेंशन 10 तारीख को देने की स्थिति पैदा हुई है। खुद मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाजार से कर्ज उठाने की सीमा 2,317 करोड़ रुपये ही रह गई है। कर्ज के अनावश्यक ब्याज से बचने के लिए वेतन और पेंशन को थोड़े समय तक रोकना पड़ा है। पिछली देनदारियों को निपटाने के लिए कर्ज पर कर्ज लेना सरकार की परंपरागत मजबूरी बन गया है।दशकों से राज्य में आमदनी के स्थायी स्रोत नहीं बन पाए। इसके लिए पिछली तमाम सरकारों की कोशिशें नाकाम ही साबित हुईं।  सुक्खू सरकार को सत्ता में आए हुए अभी बीस महीने हुए हैं, पर इसे बड़ी आर्थिक तंगहाली से जूझना पड़ रहा है। हिमाचल के बनने के बाद बिजली परियोजनाएं स्थापित करने और उद्योगाें को लगाने के प्रयास हुए। पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र से भी उम्मीद की गई, मगर राज्य देनदारियों के बोझ तले ही दबता रहा। यहां शुरू से ही आमदनी अठन्नी भी नहीं और खर्च रुपया की स्थिति बनी हुई है। मुफ्त की रेवड़ियां बांटना भी एक वजह है, मगर उससे भी ज्यादा बड़ा कारण आय के नाममात्र के स्रोतों का होना और उपलब्ध बजट का असंतुलित बंटवारा है।

राज्य के कुल बजट का करीब 60 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन-पेंशन व ऋण को चुकता करने में ही खर्च हो रहा है। कर्मचारियों और पेंशनरों की संख्या करीब चार लाख है और आबादी करीब 70 लाख है। ऐसे में एक बहुत बड़ी जनसंख्या को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रदेश सरकारें संतुलित आर्थिक आवंटन नहीं कर पाईं और विकास के लिए 40 फीसदी से भी कम बजट बच पा रहा है। 1992 से पहले हिमाचल पर ज्यादा ऋण नहीं था। इसके बाद कर्ज लेने की दर ने रफ्तार पकड़ी।

यह सिलसिला कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों में गति पकड़े रहा। वर्ष 2011-12 में भाजपा की धूमल सरकार का कार्यकाल खत्म होने तक हिमाचल प्रदेश पर 26,684 करोड़ रुपये का ऋण था। फिर कांग्रेस की वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में ऋण 2016-17 तक 44,422 करोड़ रुपये हो गया। यह भाजपा की जयराम सरकार के समय तक करीब 75 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया और कुल देनदारियां करीब 80 हजार करोड़ के पार हो गईं। वर्तमान सरकार में यह ऋण 90 हजार करोड़ पहुंच रहा है। आगे कुल देनदारियां एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती हैं।

40 साल से जो व्यवस्था चल रही है, उसमें सुधार करने की जरूरत है। कड़े फैसले लेकर सुधार कर रहे हैं। 20 फीसदी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाई जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश पर हजारों करोड़ की देनदारियां चुनाव से पहले भाजपा ने छोड़ी हैं।हिमाचल प्रदेश तीव्रता से आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसका कारण कांग्रेस की गलत नीतियां हैं। पहली बार ऐसे हालात उपजे हैं कि कर्मचारियों को चार तारीख को भी वेतन और पेंशन नहीं दिए गए। वित्तीय कुप्रबंधन साफ दिख रहा है।जब साधनों में राजस्व और व्यय में बहुत ज्यादा अंतर होता है। व्यय बढ़ता जाता है और राजस्व उस हिसाब से नहीं बढ़ता है तो आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। हिमाचल प्रदेश में न तो बहुत ज्यादा औद्योगिकीकरण है और न ही सेवा या दूसरे क्षेत्राें में ही बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था का स्वरूप ही ऐसा है कि करों के माध्यम से राजस्व बहुत निम्न है। कुल मिलाकर काफी हद तक केंद्र के अनुदान पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा निरंतर कर्ज उठाना पड़ रहा है। रेवड़ियों को बांटने की भी देखादेखी सरकारों में चल रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

दिल्‍ली-यूपी से लेकर राजस्थान में आज झमाझम ...

Next Article

Himachal VidhanSabha: पालमपुर, नौणी विवि में कुलपति ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Javan
    पंजाब

    Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दर्दनाक मौत; आरोपी चालक फरार

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Images (10)
    Weatherलाहौल & स्पीति

    Himachal: इस दिन से लाहौल के सिस्सू और कोकसर में बर्फ में मस्ती कर सकेंगे सैलानी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Deh Daan Bsp
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: डॉ. सुशांत बोले- मौत के 16 घंटे के भीतर भी कर सकते हैं देहदान

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • India Bag 5 Medals On Day One Of Asian Games At Hangzhou In China
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित, इनाम में देगी ...

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Dulhan
    उत्तराखण्ड

    रुद्रप्रयाग: नाबालिग ने युवती से शादी के लिए किया अड़ंग, समस्या का ऐसा हुआ समाधान

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- एम्स के लिए जमीन देने में प्रदेश सरकार को तीन साल, चार महीने लग गए

  • Sakataka Tasavara 21b98a49cdc0d28f220b295ad79145d4
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए 27 अगस्त को इन्हें स्कूल आवंटित किए हैं। तीन सितंबर तक पद संभालने को कहा है। अगर काेई चयनित अभ्यर्थी तय समय के भीतर पद नहीं संभालता है तो विभाग मानेगा कि वह नौकरी का इच्छुक नहीं है। इस स्थिति में वेटिंग लिस्ट में अगले अभ्यर्थी को नौकरी का मौका दिया जाएगा। जेबीटी की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए विभाग की ओर से नवंबर 2023 में काउंसलिंग की थी। जेबीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिलों के अंतर्गत मेरिट, जिलों के लिए उनके द्वारा दी वरीयता के क्रम के आधार पर किया गया है।

  • Supreem Court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अतिक्रमण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस

Timeline

  • March 16, 2026

    Media OutReach Newswire Appoints Kitty Lee as Managing Partner, Greater China to Spearhead Chinese Brand Expansion into Global Markets

  • March 16, 2026

    Boldpurity® Declares the End of the 10-Step Routine

  • March 16, 2026

    Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

  • March 16, 2026

    Super Kings Academy Welcomes Numeros Motors as Official Partner

  • March 16, 2026

    Galgotias Students Land Dream Jobs as Top Corporates Drive Strong Placement Season

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Media Outreach Newswire Appoints Kitty Lee As Managing Partner, Greater China To Spearhead Chinese Brand Expansion Into Global Markets

    Media OutReach Newswire Appoints Kitty Lee as Managing Partner, Greater China to Spearhead Chinese Brand ...

    By hinditvnews
    March 16, 2026
  • Boldpurity® Declares The End Of The 10 Step Routine

    Boldpurity® Declares the End of the 10-Step Routine

    By hinditvnews
    March 16, 2026
  • Celebrating Life Savers Sitaram Jaipuria Foundation Hosts The 3rd Edition Of Medical & Healthcare Excellence Awards

    Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.